इन उपायों से सांवली त्वचा झट से हो जाएगी गोरी
हर लड़की की इच्छा होती हैं एक खूबसूरत, हेल्दी और निखर हुआ गोरा चेहरा। यदि रंग गोरा हो तो लड़कियों ओर अधिक आकर्षक लगने लग जाती हैं और समाज में आज भी सांवली लड़की को कम आँका जाता हैं, जिससे उनका मनोबल गिरने लगता हैं। लेकिन…
हर लड़की की इच्छा होती हैं एक खूबसूरत, हेल्दी और निखर हुआ गोरा चेहरा। यदि रंग गोरा हो तो लड़कियों ओर अधिक आकर्षक लगने लग जाती हैं और समाज में आज भी सांवली लड़की को कम आँका जाता हैं, जिससे उनका मनोबल गिरने लगता हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सांवली लडकियां (Dark Skin) चेहरे पर निखार नहीं ला सकती। सांवली सूरत पर भी हम कुछ घरेलू उपाय करके उसमें रंगत ला सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
पपीता और शहद मास्क
ताजा पपीता न केवल बहुत स्वादिष्ट होता है अपितु आपकी त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। दरअसल पपीते में कुछ एंजाइम पाए जाते है जो न केवल मृत सेल्स को हटाने में मदद करते है अपितु त्वचा से अशुद्धियां भी निकालते है।
प्राकृतिक ग्लो पाने के लिए
रात के समय में पानी में एक दस से पंद्राह बादामों को भिगों लें। और सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें एक चम्मच मलाई को मिला लें। और चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। और पंद्राह मिनट के बाद चेहरा धो लें। इस उपाय से आपकी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आएगा।
आलू का प्रयोग
सांवली त्वचा में निखार लाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हो। आलू छीलकर उसका पेस्ट बनाएं। अब इसमें उपर से एक नींबू को अच्छी तरह से निचोड़ लें। और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। और आधे घंटे के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
मुलतानी मिटटी
दो चम्मच मुलतानी मिट्टी, एक चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच गुलाबजल तथा एक चम्मच नारियल का पानी- इन सबको मिलाकर सांवली गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। यह प्रयोग सप्ताह में दो बार करने से सांवले चेहरे में चमक आ जाती है।
दूध और नीबू
यह एक प्रभावशाली उपचार है त्वचा को गोरा करने के लिए। यह म्रत त्वचा को निकालता है और काफ़ी हद तक त्वचा का सावलापन दूर कर गोरा करता है।
टमाटर और ज़ई के साथ
टमाटर मे भी त्वचा को गोरे करने वाले तत्व होते है। टमाटर के रस मे ज़ई का आटा , 1/2 चम्मच नीबू का रस मिलकर लगे। यह त्वचा को गोरापन और नवीनता प्रदान करेगा।
बेसन और गुलाब जल
बेसन में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते है जो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाते है। जबकि रोज वाटर स्किन को मॉइस्चराइज़ करके उसे एक फ्रेश लुक देता है।
चावल का आटा और दूध
त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ रखने के लिए चावल के आटे और उसका पानी का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से किया जाता आ रहा है। शोध से पता चला है की चावल त्वचा को UV किरणें के विपरीत प्रभाव से बचाता है और बढ़ती उम्र की निशानियो को भी कम करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
