24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में बढ़ गई है डैंड्रफ की समस्या, तो आजमाएं ये उपाय

अक्सर यह देखने में आता है कि ठंड के दिनों में रूसी (Dandruff ) की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करने से यकीनन आपको लाभ मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबायल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते…

24GhanteOnline
January 2, 2026
2 min read

अक्सर यह देखने में आता है कि ठंड के दिनों में रूसी (Dandruff ) की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करने से यकीनन आपको लाभ मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबायल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रूसी (Dandruff ) और स्कैल्प की अन्य समस्याओं को काफी हद तक दूर करने में मदद कर सकते हैं।

जब आप अमरूद की पत्तियों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो इसका सीधा असर आपके बालों के टेक्सचर पर भी पड़ता है। इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को अधिक स्मूथ और शाइनी बनाते हैं। जिसके कारण हेयर टेक्सचर बेहतर होता है।

अगर आप अपने बालों की ग्रोथ तेजी से होते हुए देखना चाहती हैं तो आपको अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, इनमें विटामिन बी और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के विकास के लिए आवश्यक हैं। जब आप इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करती हैं, तो ना केवल हेयर ग्रोथ तेजी से होती है, बल्कि बालों के झडऩे की समस्या भी काफी हद तक कम होती है।


अमरूद की पत्तियों में मौजूद नेचुरल ऑयल बालों के लिए एक कंडीशनर की तरह काम करता है। इसलिए, इसकी पत्तियों का हेयर मास्क रूखे व कर्ली हेयर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपको अपने बालों को मैनेज करना आसान हो जाता है। साथ ही साथ, बाल अधिक सॉफ्ट व सिल्की नजर आते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…