24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर ही करें बालों को कर्ल, बचेगा पार्लर का खर्चा

अक्सर महिलाएं अपने लुक को बदलने के लिए काफी उत्सुक रहती हैं। उनके लुक में यह बदलाव अक्सर हेयर स्टाइल से शुरू होता है। क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी में अगर आप भी एक डिफरेंट लुक के साथ जाना चाहती हैं। तो अपने स्ट्रेट…

24GhanteOnline
January 28, 2026
3 min read
घर पर ही करें बालों को कर्ल, बचेगा पार्लर का खर्चा

अक्सर महिलाएं अपने लुक को बदलने के लिए काफी उत्सुक रहती हैं। उनके लुक में यह बदलाव अक्सर हेयर स्टाइल से शुरू होता है। क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी में अगर आप भी एक डिफरेंट लुक के साथ जाना चाहती हैं। तो अपने स्ट्रेट बालों को कर्ल (Curl) करके अपने लुक में बदवाल ला सकती हैं। और इसके लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है, हम आपको बताएंगे आप घर पर ही अपने बालों को कैसे कर्ल कर सकती हैं।

गीले बालों को पिन और कर्ल (Curl) करना

अपने बालों पर अच्छी तरह से शैम्पू करें और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कंडीशनर लगाने से बाल स्मूथ और बाउंसी हो जाते हैं और आप जैसा चाहें वैसा लुक देने के लिए तैयार हो सकती हैं। अब बालों से पानी निचोंडने के बाद पिन और कर्ल से बालों को टाई कर लें। इन्हें सूख जाने तक बंधा रहने दें। बाद में खोल दें। आपके बाल कर्ली निकलेंगे।

सुनिश्चित करें कि आपके बाल पूरी तरह से सूखे हुए हैं

अगर आप अपने बालों को कर्ल करने के लिए कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल कर रहीं है तो ध्यान रखे कि कर्लिंग आयरन गीले बालों को अधिक नुकसान पहुँचा सकती है क्योंकि गर्माहट से पानी तीखे रूप से भाप बन जाता है। पहले अपने बाल पूर्ण तरह से सुखा लें एवं सुरक्षित रहें। सभी नम स्थानों पर ब्लो ड्रायर चलाकर बाल सुखा लें।

trend of curls,curly hair,curly hair fashion,fashion tips for curly hair,ways to curl your hair at home,fashion tips ,फैशन टिप्स, 5 तरीकों से करें अपने बालों को कलर, कलर करे बालों को

हॉट रोलर्स

अगर आपके जल्दी ही कर्ली (Curly) बाल चाहिए और समय की कमी है तो हॉट रोलर्स का सहारा लें। इन रोलर्स की मदद से अपने बालों को कर्ल करें। बाद में उंगलियों की मदद से उन्हें सुलझा लें।

हीट प्रोटेक्टर स्प्रे का इस्तेमाल करें

अगर आप नियमित रूप से अपने बालों पर गर्माहट पैदा करने वाले यंत्र का उपयोग करते हैं, तो आपको एक हीट प्रोटेक्टर स्प्रे का उपयोग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन ज्यादा तापमान के यंत्रों की वजह से आपके बालों को हो रहे नुकसान से बचाने हेतु एवं उन्हें बेजान अथवा सूखे दिखने से बचाने के लिए, आपको इस स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। बस कर्लिंग से पहले अपने बालों पर स्प्रे को धीरे से लगाएँ। हीट प्रोटेक्टर स्प्रे अधिकांश दवा की दुकानों और बाल सैलून में पाया जा सकता है।

चोटी

कई लोगों को यह तरीका रास नहीं आता है कि उन्हें सिर पर गर्म हीट लगे या उनके बालों को रोलर्स से कर्ली किया जाएं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो रात में अपने बालों पर बिना ऑयल लगाएं कसकर कई चोटियां बना लें। सुबह इन चोटियों को खोल दें और देखें, आपके बाल कितने प्यारे लगेंगे। यह ट्रिक लम्बे बालों के लिए सबसे ज्यादा कारगर होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…