24 घण्टे ऑनलाइन

आपके बालों की हर समस्या दूर करेगी ये, ऐसे करें इस्तेमाल

बाल (Hair) हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके बाल मजबूत, घने और शाइनी हो। लेकिन धूप, धूल और प्रदूषण के कारण बाल काफी बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। इसके कारण समय से पहले बालों का सफेद होना,…

24GhanteOnline
September 5, 2026
5 min read
आपके बालों की हर समस्या दूर करेगी ये, ऐसे करें इस्तेमाल

बाल (Hair) हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके बाल मजबूत, घने और शाइनी हो। लेकिन धूप, धूल और प्रदूषण के कारण बाल काफी बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। इसके कारण समय से पहले बालों का सफेद होना, झड़ना, रूसी और डैमेज हेयर जैसी समस्याएं सामने आती हैं। गर्मियों के आने वाले दिनों में तो यह समस्या और बढ़ जाती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए बालों को पोषण देने की जरूरत होती है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में दही बहुत फायदेमंद साबित होगा। बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए दही का प्रयोग करके दो मुंहें बालों की समस्या, बालों के रूखेपन और बालों के प्राकृतिक रंग में सुधार देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दही से बने कुछ हेयर मास्क (Hair Mask) के बारे में...

दही और आलू का हेयर मास्क (Hair Mask)

यह स्कैल्प से गंदगी को साफ करने और रूसी से छुटकारा दिलाने में मददगार है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और बालों को समय सफेद होने से भी बचाता है। आलू और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक आलू बर्तन में आलू का रस निकाल लें। इसे अच्छी तरह छानलें। आलू के रस में 2-3 बड़े चम्मच दही डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। होममेड दही-आलू हेयर मास्क तैयार है। आलू के रस और दही के इस मिश्रण से बालों के रोम और स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें। इसे 1 घंटे के लिए अपने बालों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद एक सौम्य शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें। आप इस हेयर मास्क को हफ्ते 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से न सिर्फ आपके बालों को मजबूती मिलेगी, हेयर फॉल से राहत मिलगे, बालों की ग्रोथ होगी साथ ही आपके बाल घने और चमकदार बनेंगे।

दही और करी पत्ते का हेयर मास्क (Hair Mask)

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करीपत्ता आपके बालों के लिए भी काफी असरदार होता है। मुट्ठीभर करीपत्ते को पीसकर इस पेस्ट को एक कप दही में मिक्स कर लें। इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। करीब एक घंटे लगा रहने दें, इसके बाद बालों को धो लें। करीपत्ते और दही से बना ये मास्क आपके बालों को असमय सफेद होने से रोकता है। बालों को सॉफ्ट बनाता है और हेयर फॉल को कंट्रोल करता है।

दही और नींबू का हेयर मास्क (Hair Mask)

बालों के लिए दही के साथ नींबू के रस को प्रयोग करने के लाभ होता है। दरअसल, नींबू में विटामिन-ए पाया जाता है, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, नींबू का प्रयोग बालों को चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है। नींबू लगाने से बालों में डैंड्रफ नहीं होती है, और इसे दही के साथ मिलाकर लगाया जाए तो यह बालों के लिए और फायदेमंद है। इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच नींबू का रस, एक कटोरी दही में नारियल तेल की 2-4 बूंदें डालें। सभी सामग्रियों को आपस में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस हेयर मास्क को करीब 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। अब शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।

दही और मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क (Hair Mask)

अगर आप गर्मी या बारिश के मौसम में बाल झड़ने का समस्या रहती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दही, मुल्तानी मिट्टी और त्रिफला से बना हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक बाउल में दही, त्रिफला चूर्ण, मुल्तानी मिट्टी सभी 2-2 चम्मच लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों में लगाएं। 2 घंटे बाद बालों को साफ कर लें। बाल झड़ने की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।

दही और अंडे का हेयर मास्क (Hair Mask)

दही और अंडे का हेयर मास्क (Hair Mask) बालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। जैसा कि आपको ऊपर बताया जा चुका है कि बालों के विकास के लिए दही उपयोगी है। वहीं, अंडे में ऐसे चिकित्सकीय गुण पाए जाते हैं, जो बालों का झड़ना, बालों की रूसी और बालों के रूखेपन से निजात दिलाने में प्रभावी रूप से कार्य कर सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, दही और अंडे के मिश्रण को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। लेकिन, ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को अंडे से ऐलर्जी हो, तो वो इस हेयर मास्क का उपयोग न करे। इसके लिए कच्चे अंडे को तोड़कर दही में मिला लें। अब दही और अंडे के इस मिश्रण को लगभग 1 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं। फिर इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह लगा लें। इसके करीब 10 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार दोहराया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…