24 घण्टे ऑनलाइन

सीयूईटी पीजी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वो इसकी…

24GhanteOnline
March 7, 2025
2 min read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac।in/CUET-PG/ पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, यह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है बल्कि सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को ये जानकारी दी गई है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित है।

डाउनलोड करें CUET PG एग्जाम सिटी स्लिप


> सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac।in/CUET-PG/ पर जाएं।
> फिर होमपेज पर CUET (PG) 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड वाले लिंक पर क्लिक करें।
> उसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
> अब कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
> उसके बाद आपकी CUET PG 2025 परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
> सिटी स्लिप डाउनलोड करें और इसे आगे की जरूरत के लिए सेव करके रख लें।

एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि CUET PG परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड अलग से और जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस, परीक्षा का समय और अन्य जरूरी डिटेल्स दिए गए होंगे। अगर उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करते समय कोई समस्या आती है, तो वो 011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल करके मदद मांग सकते हैं।

कब होगी CUET PG परीक्षा?


CUET PG 2025 परीक्षाएं 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक 43 शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी और प्रत्येक शिफ्ट 90 मिनट की होगी। इस परीक्षा में 4,12,024 यूनिक रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए 157 विषय शामिल होंगे, जिन्हें पिछले वर्षों की तरह चार टेस्ट पेपर/विषय चुनने की अनुमति दी गई थी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा, सिर्फ भाषा के पेपर यानी एमटेक/हायर साइंस और आचार्य पेपर (हिंदू अध्ययन, बौद्ध दर्शन और इंडियन नॉलेज सिस्टम को छोड़कर) को छोड़कर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…