पौधों को कीड़ों से दूर रखता है खीरा, जानें इस्तेमाल का तरीका
गर्मियों में खीरा (Cucumber) बहुत लाभकारी होता है। खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है। लेकिन, खीरे के कुछ ऐसे भी उपयोग हैं जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी। तो आइये…
गर्मियों में खीरा (Cucumber) बहुत लाभकारी होता है। खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है। लेकिन, खीरे के कुछ ऐसे भी उपयोग हैं जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी। तो आइये जानते है खीरे किन किन चीजो में उपयोग लिये जाते है।
- नहाने के बाद बाथरूम का शीशा अक्सर फॉगी हो जाता है। अगर नहाने के बाद आपका शीशा भी फॉगी हो गया है तो एक खीरे का टुकड़ा लेकर उसे दर्पण की सतह के साथ रगड़ें। यह फॉग से छुटकारा दिलाने के साथ ही हवा में स्पा जैसी खुशबू बिखेर देगा।
- खीरा थकान को दूर करने में भी मदद करता है। तो अगर आप एनर्जी बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ मीठे या कैफीन का सेवन करने के स्थान पर खीरे का सेवन करें। खीरे में भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन ‘बी’ और कार्बोहाइड्रेट आपको कई घंटों तक एनर्जी से भरपूर रखता है।
- खीरा आपके घर या बगीचे में मौजूद पौधों को कीड़ों से मुक्त रखता है इसके लिए एक एल्यूमीनियम थाली में खीरे के कुछ स्लाइस रखकर, पौधों के पास रखें। खीरा और एल्यूमीनियम एक साथ प्रतिक्रिया करते है, और एक प्रकार की गंध को छोड़ते है, जिससे उद्यान कीट नफरत कर भागने लगते हैं।
- अगर आप नल, सिंक या स्टेनलेस स्टील जैसी रसोई की फिटिंग को साफ करना चाहते हैं, तो भारी केमिकल की बजाय खीरे के स्लाइस का उपयोग करें। यह त्वचा को नुकसान पहुंचाये बिना जमी हुई कीट से छुटकारा दिलाकर आपकी फिटिंग को चमकदार बना देता है।
- गलती से त्वचा पर लगे पेन की स्याही के निशान को हटाने के लिए खीरा एक रबड़ के रूप में काम करता है। खीरे के बाहर के हिस्से को लेकर धीरे-धीरे वहाँ रगड़ें जहा स्याही लगी है ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
