24 घण्टे ऑनलाइन

ये चीला वजन कम करने में करता है मदद, स्वाद भी बेहद लाजवाब

वजन कम करने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो की जाती है, लेकिन हेल्दी वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है हेल्दी डाइट। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह का नाश्ता फाइबर से भरपूर होना चाहिए जो आपको लंबे समय तक भूख से दूर…

24GhanteOnline
September 25, 2025
2 min read

वजन कम करने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो की जाती है, लेकिन हेल्दी वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है हेल्दी डाइट। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह का नाश्ता फाइबर से भरपूर होना चाहिए जो आपको लंबे समय तक भूख से दूर रखे। आज हम आपके लिए एक कमाल की रेसिपी लेकर आए हैं - खीरा चीला (Cucumber Cheela) !

खीरा चीला (Cucumber Cheela)  स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है, वजन कम करने में मदद करता है और आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं खीरा चीला..

खीरा चीला (Cucumber Cheela) बनाने की  सामग्री:


4 खीरे
आधा कप सूजी
2 हरी मिर्च
2 चम्मच नारियल पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
बटर (सेंकने के लिए)

खीरा चीला (Cucumber Cheela) बनाने की  विधि:


1. सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें।

2. खीरे को कद्दूकस कर लें।

3. कद्दूकस किए हुए खीरे में आधा कप सूजी, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 2 चम्मच नारियल पाउडर, बारीक कटा धनिया, 1 चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालें।

4. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर चीला बैटर तैयार कर लें।

5. गैस जलाकर पैन गरम करें।

6. पैन में बटर डालकर चारों तरफ फैलाएं।

7. एक बड़े चम्मच से बैटर लें और पैन पर गोल आकार में फैलाएं।

8. चीले के ऊपर से पनीर और बटर डालें।

9. दोनों तरफ से चीला को अच्छी तरह सेंक लें।

10. आपका गर्म-गर्म खीरा चीला (Cucumber Cheela) तैयार है। इसे चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।