मौनी अमावस्या पर अपनी लेन में बने रहें, जिस घाट पर पहुंचें वहीं स्नान करें
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के पवित्र अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने विशेष…
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के पवित्र अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा आपात स्थिति में मेला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है।
पुलिस का करें सहयोग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भनगर राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दूसरे अमृत स्नान मौनी अमावस्या को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। खासकर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है कि वो सजग रहें और किसी तरह की अफवाह में न फंसें। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या में पुलिस का सहयोग लें। पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।
क्राउड मैनेजमेंट में सहयोग के लिए
क्या करना है
संगम घाट पहुंचने के लिए अलग-अलग लेन से ही जाएं
गंगा स्नान के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें
आने वाले श्रद्धालु स्नान और दर्शन करने के बाद सीधे पार्किंग की ओर जाएं
मंदिरों में दर्शन के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें, वहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करें
जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग लें, पुलिस आपकी मदद के लिए है
ट्रैफिक पुलिस भी आपकी मदद के लिए तत्पर है
स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी सेक्टर में बने हॉस्पिटल में कराएं जांच
बैरिकेडिंग और पांटून पुलों पर धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी और धक्कामुक्की से बचें
कागज, जूट या इको फ्रेंडली बर्तनों और कुल्हड़ का ही प्रयोग करें
सभी घाट संगम घाट हैं, जिस घाट पर पहुंच जाएं वहीं स्नान करें
क्या नहीं करना है
श्रद्धालु कहीं एक साथ एक स्थान पर ना रुकें
किसी भी स्थिति में आने और जाने वाले श्रद्धालु आमने-सामने ना पड़ें
मेले में किसी के द्वारा फैलाई गई अफवाहों से बचें
सोशल मीडिया पर फैलाए गए किसी भी भ्रम को सच न मानें
मंदिरों में दर्शन के लिए किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएं
‘राम’ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महा कुंभ में आएं भक्तों को बांटा प्रसाद
होल्डिंग एरिया के बजाय रास्तों पर न रुकें, किसी तरह का अवरोध न उत्पन्न करें
व्यवस्था या सुविधा को लेकर किसी के भी बहकावे में आने से बचें
किसी प्रकार की भ्रामक खबरों को आगे बढ़ाने से बचें
पवित्र स्नान के लिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें
प्लास्टिक की पन्नियों और बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचें
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
