24 घण्टे ऑनलाइन

बिना AC-कूलर के भी घर में रहेगी ठंडक, अपनाएं ये टिप्स

घर (House) की दीवारों पर पेंट या सफेदी उसके मेकअप का काम करती है। दीवारों पर नया पेंट करवाने से घर न सिर्फ सुंदर दिखता है बल्कि एक सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। गर्मी (Summer) के मौसम की तपती दोपहर में हर कोई बाहर जाने से…

24GhanteOnline
March 22, 2026
3 min read
बिना AC-कूलर के भी घर में रहेगी ठंडक, अपनाएं ये टिप्स

घर (House) की दीवारों पर पेंट या सफेदी उसके मेकअप का काम करती है। दीवारों पर नया पेंट करवाने से घर न सिर्फ सुंदर दिखता है बल्कि एक सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। गर्मी (Summer) के मौसम की तपती दोपहर में हर कोई बाहर जाने से बचता है। मन करता है कि बस घर में ही दिन गुजर जाए, लेकिन बार-बार के पावर कट इसमें बाधा बनते हैं जबकि एसी और कूलर लगातार चलाने से बिजली का बढ़ता खर्च डराता भी है। ऐसे में जरूरी है कि घर (House) में कुछ ऐसे बदलाव किए जाएं, जिससे तपती दोपहर में भी बिना एसी और कूलर के कमरे कूल रहें। खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं है।

 

walls in summer,surroundings in summer,household tips,home decor tips,wall paints,light color walls ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स,

रंगों का चयन

खाना बनाने की जगह यानी किचन के लिए लाल और नारंगी रंग शुभ माना जाता है।वॉशरूम या बाथरूम में सफेद या हल्का नीला रंग करवाना बेहद अच्छा माना जाता है। ड्राइंग रूम में आसमानी, क्रीम कलर, या हल्का पीला रंग करवाना सही माना जाता है।

सीलिंग और दीवारों पर डार्क की जगह करें लाइट कलर

सीलिंग को हमेशा हल्के रंग से रंगना चाहिए। गहरे रंग ज्यादा गर्मी को सोखते हैं और सीलिंग बहुत जल्द गर्म हो जाती है। इसलिए डार्क की जगह लाइट कलर का इस्तेमाल करना ज्यादा मुफीद रहता है। ऐसा ही दीवारों के बाहरी और अंदरूनी हिस्से पर भी करना चाहिए। हल्के रंगों के प्रयोग से घर का तापमान बाहरी तापमान के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है। कमरे को ठंडा बनाए रखने के लिए लाइट ब्लू शेड का इस्तेमाल सबसे सही रहता है। नीला रंग हीट कम सोखता है और ठंडक बनी रहती है। इसके अलावा साउथ वॉल डार्क शेड मरून कलर में रखनी चाहिए। इससे घर की गर्मी घर के उस कोने में चली जाएगी।


walls in summer,surroundings in summer,household tips,home decor tips,wall paints,light color walls ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स,

अलग-अलग जगहों के अलग-अलग रंग

भगवान के लिए बनाए गए पूजा स्थल में पीला और हल्का नीला रंग शुभ माना गया है। पढ़ाई-लिखाई की जगह यानी स्टडी रूम में हमेशा हरा रंग करवाना चाहिए क्योकि हरा रंग समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बेडरूम का कलर गुलाबी, आसमानी, लाइट ग्रीन और हलके रंग का होना चाहिए। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए और मन की शान्ति के लिए ये सभी रंग अच्छे होते हैं।

ऑयल की जगह वॉटर बेस्ड पेंट का करें प्रयोग

ज्यादातर लोग अपनी पसंद के अनुसार घर में पेंट करवाते हैं। इस चक्कर में अक्सर पेंट की गुणवत्ता से भी समझौता कर लिया जाता है। आजकल घरों में ज्यादातर ऑयल-बेस्ड पेंट करवाने का ट्रेंड है, जो काफी महंगा भी होता है, लेकिन इससे कमरे का तापमान बढ़ जाता है। तापमान को कम रखने के लिए वॉटर बेस्ड पेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। वॉटर बेस्ड पेंट हीट को रिफ्लेक्ट करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…