हम तो चुम्मा लेते रहते हैं..., सिंगर के साथ वीडियो वायरल होने पर नीतीश के विधायक का जवाब
पटना। बिहार के जदयू विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) के डांस वीडियो पर विवाद हो गया है। विपक्ष लगातार हमलावर है और एक्शन लेने की मांग कर रहा है। इस मामले में गोपाल मंडल ने प्रतिक्रिया दी है और इसे साधारण बताया है। गोपाल…
पटना। बिहार के जदयू विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) के डांस वीडियो पर विवाद हो गया है। विपक्ष लगातार हमलावर है और एक्शन लेने की मांग कर रहा है। इस मामले में गोपाल मंडल ने प्रतिक्रिया दी है और इसे साधारण बताया है।
गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने कहा, मैं कलाकार हूं। मैं नेता के साथ-साथ अभिनेता हूं। रोज चुम्मा लेते हैं। हमने बच्ची को आगे बढ़ाने के लिए चुम्मा ही ले लिया तो क्या हुआ? हम चुम्मा लेते रहते हैं। कभी इसको तो कभी उसको। जितना वायरल करना है, कर दो। हमें कोई दिक्कत नहीं है। बच्ची को चुम्मा दिया और उसके उत्साह को बढ़ाया तो क्या हुआ?
क्या है पूरा मामला
दरअसल, गोपाल मंडल (Gopal Mandal) एक महिला कलाकार के साथ ठुमके लगाते देखे जा रहे हैं। वीडियो में मंडल गानों के धुन में मग्न होकर महिला कलाकार का हाथ पकड़े हैं और कंधे पर हाथ रख डांस कर रहे हैं। मौका था- एनडीए के होली मिलन समारोह का। विधायक गोपाल मंडल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें एनडीए नवगछिया के अधिकांश नेता मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो महिला गायक ने होली गानों पर परफॉर्मेंस दी। फिर क्या था, मंच पर विधायक जी पहुंच गए और महिला गायक का हाथ पकड़ कर डांस करने। दूसरे वीडियो में विधायक गोपाल मंडल महिला गायक के कंधे पर हाथ रख कमर हिला रहे हैं और महिला कलाकार को रुपए हाथ में देने के बजाय गाल में चिपकाते हुए नजर आ रहे हैं।
तेज प्रताप और बहन हेमा यादव को बड़ी राहत, इस मामले में मिली जमानत
JDU विधायक गोपाल मंडल के मंच से गाने पर विधानसभा में भी बवाल मचा। RJD ने सरकार को घेरा। RJD विधायक मुकेश यादव ने कहा, गोपाल मंडल नर्तकी के साथ नाच रहे हैं- ये शोभा देता है क्या? NDA के सभी लोगों की मानसिकता ही अश्लील है। RJD के ही विधायक रनविजय साहू ने भी गोपाल मंडल के डांस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ऐसे विधायकों पर कारवाई होनी चाहिए, वो समाज का आईना होते हैं। रनविजय साहू बोले- इससे उनका संस्कार का पता चलता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
