24 घण्टे ऑनलाइन

गठिया के दर्द से मिलेगी राहत, शुरू करें इनका सेवन

बहुत से लोग हैं जिन्हें अर्थराइटिस (Arthritis) का समस्या का सामना करना पड़ता है। आर्थराइटिस यानी गठिया के मरीजों को घुटनों, एड़ियों, पीठ, कलाई या गर्दन के जोड़ों में दर्द होता है। डाइट में बदलाव करने से अर्थराइटिस के…

24GhanteOnline
May 20, 2026
3 min read

बहुत से लोग हैं जिन्हें अर्थराइटिस (Arthritis) का समस्या का सामना करना पड़ता है। आर्थराइटिस यानी गठिया के मरीजों को घुटनों, एड़ियों, पीठ, कलाई या गर्दन के जोड़ों में दर्द होता है। डाइट में बदलाव करने से अर्थराइटिस के खतरे को कम किया जा सकता है। अर्थराइटिस (Arthritis) के मरीजों को ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है। कुछ सुपरफूड विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं क्योंकि उनमें ऐसे यौगिक होते हैं जो सूजन को कम कर सकते हैं, जोड़ों के टिशू की रक्षा कर सकते हैं और बोन हेल्थ में सुधार कर सकते हैं। अपनी डाइट में नियमित रूप से इन सुपरफूड को शामिल करके, आप गठिया के खतरे को कम कर सकते हैं।

हल्दी


हल्दी- हल्दी भारतीय व्यंजनों में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक मसाला है, और इसमें कर्क्यूमिन नाम का एक शक्तिशाली यौगिक होता है, जो अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। कर्क्यूमिन शरीर में सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है, जिससे गठिया के लक्षणों, जैसे दर्द और जोड़ों की अकड़न को कम करने में मदद मिलती है।

ऑलिव ऑयल


ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल, खास तौर पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, ओलियोकैंथल से भरपूर होता है। ओलियोकैंथल सूजन पैदा करने वाले एंजाइम के उत्पादन को रोकता है और जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

नट्स


नट्स- सूजन और गठिया के खतरे को कम करने के लिए नट्स फायदेमंद होते हैं। अखरोट, विशेष रूप से, अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) से भरपूर होते हैं, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार है जो शरीर में सूजन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। नट्स मैग्नीशियम, सेलेनियम और विटामिन ई का भी एक अच्छा स्रोत हैं, जो अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में नट्स खाने से बोन हेल्थ में सुधार होता है और सूजन कम होती है।

पत्तेदार सब्जियां


पत्तेदार सब्जियां- पालक, केल और स्विस चार्ड जैसी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं जो सूजन से लड़ने और गठिया के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं। इन सब्जियों में विशेष रूप से विटामिन सी, ई और के की मात्रा अधिक होती है, जो जोड़ों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भूमिका निभाते हैं। विटामिन के, विशेष रूप से, स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने में मदद करता है।

फैटी फिश


फैटी फिश- सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन और ट्राउट जैसी फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, जिनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। फैटी फिश का नियमित सेवन जोड़ों के दर्द और अकड़न को कम कर सकता है, खासकर रुमेटॉइड अर्थराइटिस वाले लोगों में।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…