24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन में ग्लो लाता है ये जादुई ऑयल, ऐसे करे तैयार

सौंदर्य की दुनिया में टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) से लेकर लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसेन्शियल ऑयल्स (Essentials Oils) का इस्तेमाल आज कल हर स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा रहा हैं।…

24GhanteOnline
April 7, 2026
3 min read

सौंदर्य की दुनिया में टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) से लेकर लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसेन्शियल ऑयल्स (Essentials Oils) का इस्तेमाल आज कल हर स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा रहा हैं। ऐसे में आपने कॉफी का इस्तेमाल क्लींजिंग, फेस पैक, या एक्सफोलिएट करने के लिए किया होगा लेकिन कॉफी बीन्स (Coffee Beans) से निकाला जाने वाला कॉफी ऑयल का इस्तेमाल शायद ही कभी किया होगा। आपको बता दे, कॉफी बीन्स (Coffee Beans) से निकाला जाने वाला कॉफी ऑयल अपने पोषक तत्वों की वजह से कई ब्यूटी प्रोडक्टस का हिस्सा बन रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि अब घर पर कैसे कॉफी ऑयल (Coffee Oil) बना सकती है और इसके त्वचा पर इस्तेमाल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं...

आंखों की सूजन कम करे

चेहरे पर सबसे खूबसूरत और आकर्षक आंखें होती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों की देखभाल भी जरूरी है। ऐसे में आंखों की देखभाल करने और उसे सुदंर बनाने का तरीका भी कुछ खास होना चाहिए। ऐसे में प्राकृतिक कॉफी ऑयल (Coffee oil ) में मौजूद कैफीन सूजन पैदा करने वाले ऊतकों को शांत करने में मदद करता है। कैफीन त्वचा को शांत करने के लिए उत्तेजित करता है, अतिरिक्त नमी को कम करता है और आंखों को खूबसूरत दिखाता है।

सेल्युलाईट के लक्षणों को कम करता है

कॉफी ऑय़ल में विटामिन ई (Vitamin E) की मात्रा अधिक रहती है जिसकी वजह से त्वचा को शांत करने और सेल्युलाईट की उपस्थिति को कम करने में मदद मिलती है। आप एक अच्छा कॉफी बीन ऑयल स्क्रब या मॉइस्चराइज़र (Moisturiser) का इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से मांसपेशियों को मजबूती के साथ सेल्युलाईट (Cellulite) को कम करने में मदद मिलेगी।

फ़ाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करे

कॉफी बीन ऑयल कैफीन (Caffeine) और आवश्यक फैटी एसिड पाया जाता है। जो इलास्टिन और प्राकृतिक कोलेजन (Collagen) के निर्माण करने में मदद करता है। यह युवा दिखने वाली, चिकनी त्वचा देगा और विशेष रूप से आंखों के आस पास की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

मुंहासों को दूर करे

कॉफी ऑयल में काफी मात्रा में एंटी- इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण पाए जाते है जो मुंहासों को कम करने और त्वचा से बैक्टीरिया मुक्त रखने में मदद करते है। साथ ही यह चेहरे से लालपन को भी कम करते है।

एजिंग के संकेतों से लड़ता है

कॉफी बीन ऑयल में एंटी-एजिंग लाभ शामिल हैं। इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुण त्वचा को जवां दिखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप रोज रात को चेहरे पर कॉफी ऑयल की मसाज करके सो सकती हैं।

घर पर ऐसे बनाए कॉफी ऑयल (Coffee oil)

- कॉफी बीन ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 4 बड़े चम्मच पिसी हुई कॉफी बीन्स डालें।
- इसमें 8 बड़े चम्मच शुद्ध जैतून के तेल (Olive Oil) या नारियल के तेल (Coconut Oil) मिलाएं।
- इसके बाद इसे धीमी आंच पर लगभग 30 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए गरम करें।
- इसके बाद एक मलमल के कपड़े की मदद से कॉफी ऑयल को छान लें।
- आप इसे स्टोर करके रख सकती हैं।
- इस तेल का इस्तेमाल आप मॉइस्चराइजर या बॉडी ऑयल (Body Oil) के रूप में कर सकते है।
- स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) और सेल्युलाइट के लिए इसी तेल से मालिश करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…