24 घण्टे ऑनलाइन

पार्लर के महंगे फेशियल से बेहतर अपनाएं ये घरेलू टिप्स

सुंदर और बेदाग चेहरे की चाहत हर किसी को होती हैं। चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग पार्लर में हजारों रुपए उड़ा देते हैं। पर आपको शायद ही पता हो कि घर में कॉफी के इस्तेमाल से आप ब्यूटी पार्लर जैसा फेशियल (Facial) पा सकती…

24GhanteOnline
February 7, 2026
2 min read

सुंदर और बेदाग चेहरे की चाहत हर किसी को होती हैं। चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग पार्लर में हजारों रुपए उड़ा देते हैं। पर आपको शायद ही पता हो कि घर में कॉफी के इस्तेमाल से आप ब्यूटी पार्लर जैसा फेशियल (Facial) पा सकती हैं। कॉफी एंटी एजिंग को भी कम करती हैं। तो आइए जानते हैं। कॉफी से कैसे फेस पैक तैयार किया जाता हैं, और ये किस तरह आपके चेहरे पर निखार लाती हैं।

कॉफी का फेशियल (Coffee Facial)


चेहरे पर चमक लाने के लिए वैसे तो मार्केट में एक से  बढ़कर एक ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं। पर इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। चेहरे पर कैसे भी दाग-धब्बे हों, कॉफी से बना ये फेशियल लगाकर आप चेहरे को बिल्कुल बेदाग और फ्रेश बना सकती हैं। कॉफी चेहरे से डेड स्किन हटाने का काम करती है, जिससे त्वचा सॉफ्ट होती है और चेहरे की चमक बढ़ती हैं।

कॉफी फेशियल (Coffee Facial) की सामग्री


एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें। अब उसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं. चावल का आटा आप मार्केट से खरीद सकती हैं। आप चाहें तो चावल को पीसकर भी उसका आटा बना सकती हैं। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं

इन सारी सामग्रियां अच्छे से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करें. करीब 10 मिनट तक चेहरे के प्रेशर प्वॉइंट पर स्क्रब करते हुए मसाज करें। अब सादे पानी से चेहरे को धो लें. आप बची हुई सामग्री का इस्तेमाल फेस पैक की तरह भी कर सकती हैं।

बची हुई सामग्री को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें. हफ्ते में 4 दिन ये पैक लगाने से आपका चेहरा बिल्कुल खिल उठेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…