24 घण्टे ऑनलाइन

हर मौसम में आपका साथी है ये तेल, फायदे हैरान कर देंगे

त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil) लगाने की सलाह दी जाती है। सर्दी हो या गर्मी लोग इसे हर मौसम में लगाना फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल (बैक्टीरिया से लड़ने वाला)…

24GhanteOnline
January 13, 2025
3 min read

त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil) लगाने की सलाह दी जाती है। सर्दी हो या गर्मी लोग इसे हर मौसम में लगाना फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल (बैक्टीरिया से लड़ने वाला) और एंटी इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाला) जैसे गुण पाए जाते हैं। वहीं, इसका उपयोग एटॉपिक डर्मेटाइटिस जैसी त्वचा समस्या में भी लाभकारी हो सकता है।

इसके अलावा, यह खास तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का भी काम करता है। इसके अलावा, नारियल तेल (Coconut Oil) का उपयोग त्वचा की जलन और त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने का भी काम करता है। रोजाना नारियल तेल लगाने से त्वचा में कसाव आता है, साथ ही साथ दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं।

नारियल तेल (Coconut Oil) के फायदे


- नारियल तेल त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है।

- नारियल का तेल त्वचा में कोलेजन को बढ़ाकर झुर्रियों से बचाव व इसमें सुधार का काम कर सकता है।

- नारियल तेल की मदद से होंठ को फटने से बचाया जा सकता है। इसे रोजाना लगाने से होंठ नहीं फटेंगे और इससे होंठों की मृत कोशिकाएं भी निकल जाएंगी।

- नारियल तेल एक अच्छे क्लींजिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है, जिससे चेहरे से धूल, मृत कोशिकाओं और गंदगी को हटाने में मदद मिल सकती है।

- चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करने में नारियल तेल का उपाय फायदेमंद साबित होता है।

- नारियल तेल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को भी हटा सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के ऊपर नारियल तेल का टॉपिकल उपयोग फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल की मसाज से त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिल सकती है

- नारियल तेल का इस्तेमाल कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। नारियल का तेल मुहांसे करने वाले जीवाणुओं को अच्छे से मारता है।

- नारियल तेल के उपयोग से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। नारियल तेल में विटामिन-ई की मात्रा पाई जाती है। विटामिन-ई डार्क सर्कल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

- नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को फटने से बचाता है।

- नारियल तेल का इस्तेमाल आप स्क्रब के तौर पर भी कर सकते है। इसके लिए नारियल तेल में शक्कर मिलाकर पूरे शरीर पर धीरे-धीरे रगड़ें और साफ पानी से धो ले। ऐसा करने से त्वचा में चमक आ जाएगी।

- त्वचा के अलावा बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। सिर में पांच मिनट तक मसाज करने से न सिर्फ रक्त संचार में वृद्धि होती है, बल्कि यह खो चुके पोषक तत्वों की भी भरपाई करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…