स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है ये जादुई तेल
आज के समय में हर कोई काम में इतना ज्यादा बिजी हो गया है कि अपनी हेल्थ के साथ-साथ स्किन का जरा सा भी ख्याल नहीं रखता है। जिसके कारण 30 साल की उम्र होते होते अपनी चेहरे से नैचुरल निखार गायब सा हो जाता है। ऐसे में हम…
आज के समय में हर कोई काम में इतना ज्यादा बिजी हो गया है कि अपनी हेल्थ के साथ-साथ स्किन का जरा सा भी ख्याल नहीं रखता है। जिसके कारण 30 साल की उम्र होते होते अपनी चेहरे से नैचुरल निखार गायब सा हो जाता है। ऐसे में हम मार्केट से लाकर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिससे आपका चेहरा और भी ज्यादा खराब हो जाता है। ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके नैचुरल निखार के साथ हेल्दी स्किन पा सकते हैं।
नारियल तेल (coconut oil) में लिनोलेइक एसिड, विटामिन ई, एफ के साथ-साथ एंटी बैक्टीरियल एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आपको स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा दिला देते हैं। वहीं हल्दी स्किन के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। जो आपको दाग-धब्बों, झाइयां सहित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।
दो बड़े चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ा चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच दूध और आधा चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इससे एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 20-25 मिनट चेहरे पर लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद कोई मॉश्चराइजर लगा लें।
सीरम के रूप में करें यूज
रात को सोने से पहले नारियल तेल को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा नारियल तेल हाथों में लेकर रगड़ लें जिससे कि वह अच्छे से मिक्स हो जाए। इसके बाज इसे अपनी चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से हल्के हाथों से मसाज करें। अगर चेहरे पर ज्यादा तेल हैं तो कॉटन की मदद से इसे हटा लें। रात को ऐसा ही लगा रहने दें। दूसरे दिन साफ पानी से धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
