24 घण्टे ऑनलाइन

ये दूध आपकी स्किन को बनाएगा सॉफ्ट और स्मूथ

नारियल और नारियल के तेल को आपने काफी बार यूज़ किया होगा लेकिन उसके दूध (Coconut Milk) को कभी इस्तेमाल नहीं किया होगा और ना ही इसके फायदे आप जानते होंगे. आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके चेहरे को और पूरी…

24GhanteOnline
January 14, 2026
2 min read

नारियल और नारियल के तेल को आपने काफी बार यूज़ किया होगा लेकिन उसके दूध (Coconut Milk) को कभी इस्तेमाल नहीं किया होगा और ना ही इसके फायदे आप जानते होंगे. आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके चेहरे को और पूरी स्किन के लिए फायदेमंद है. नारियल के दूध में गुण पाए जाते है वो चेहरे की त्वचा पर गंदगी हटाकर उसे प्राकर्तिक रूप से सुंदर बनाते है.  तो आइये जानते है इस बारे में.

* नारियल का दूध रूखी त्वचा को मॉइश्चुराइज करता है. यह त्वचा के नमी को रोककर नम रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है. एक कप नारियल के दूध में गुलाब का जल मिला लें. इस मिश्रण को नहाने के पानी में डाल दें. इस मिश्रण वाले जल से नहाने पर रूखी त्वचा में जान आ जाती है.

*नारियल के दूध के उपयोग से झुर्रियों, त्वचा का ढीला पड़ जाना आदि का प्रभाव कम किया जा सकता है. इसके लिए 6-7 बादाम रात को भिगोकर रख दें और अगले दिन सुबह छिलका छुड़ाकर पीस लें. उसमें 5-6 बूंद नारियल का दूध डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अपने चेहरे पर इस पैक को पंद्रह मिनट तक लगाकर रख दें. सूख जाने के बाद ठंडे पानी से धो लें.

* नारियल के दूध में एन्टीसेप्टिक गुण होता है जो धूप के कारण त्वचा में आए कालेपन को दूर करने में बहुत मदद करता है. त्वचा की प्रभावित जगह पर नारियल का दूध लगाकर रात भर यूं ही रहने दें. अगले दिन सुबह पानी से चेहरे को धो लें. नियमित रूप से रात को इस्तेमाल करने से धूप के कारण चेहरे पर जो बर्न और रैशेज हुआ है वह धीरे-धीरे कम हो जाता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…