सिल्की और शाइनी बाल पाने के लिए आजमाए ये तरीके
बाल (Hair) ऐसी चीज है, जो न सिर्फ महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों की सुंदरता के लिए भी बहुत जरूरी है। इसलिए, इनका विशेष ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है, क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही इनके झड़ने का कारण बन सकती है।इसी के…
बाल (Hair) ऐसी चीज है, जो न सिर्फ महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों की सुंदरता के लिए भी बहुत जरूरी है। इसलिए, इनका विशेष ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है, क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही इनके झड़ने का कारण बन सकती है।इसी के चलते आज हम आपके लिए ऐसा इन्ग्रीडीअन्ट लेके आए है जो बाल स्मूथ और सिल्की बनाएगा ।
नारियल का दूध (Coconut Milk) बालों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इसमें मौजूद वसा मॉइस्चराइजिंग गुण की तरह काम करता है और आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ ही इनके उलझने की समस्या को दूर करता है। साथ ही यह दो मुंहे बालों की समस्या को दूर करने में भी सहायक साबित हो सकता है। अगर ऐसा कहा जाए कि जिस तरह नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, वैसे ही नारियल का दूध बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, तो गलत नहीं होगा।
नारियल का दूध बालों की केयर करने के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक माना जाता है। इससे आप बालों की मसाज कर सकते हैं और बालों को धो सकते हैं। दरअसल, नारियल का दूध एक तरह से अघलुनशील मिश्रण है, जिसमें पानी और तेल मौजूद होता है ।
कोकोनट मिल्क फॉर हेयर ग्रोथ
सामग्री
एक चौथाई कप नारियल दूध
उपयोग का तरीका
-नारियल के दूध को एक कटोरी में डालकर गुनगुना करें।
-अब इससे स्कैल्प की करीब 15 मिनट तक मालिश करें।
-पूरे स्कैल्प में नारियल का दूध लगाने के बाद अब शॉवर कैप से बालों को ढक लें।
- 45 मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
-इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार दोहरा सकते हैं।
नारियल का दूध और दही
सामग्री
5 चम्मच नारियल का दूध
1 चम्मच दही (योगर्ट)
एक चौथाई चम्मच कपूर का चूरा
उपयोग का तरीका
-इन सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-अब इस घोल को स्कैल्प में और बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से लगाएं।
-करीब एक घंटे तक अपने बालों को ऐसे ही छोड़ दें। चाहें तो आप शॉवर कैप भी पहन सकते हैं।
-एक घंटे बाद बालों को रेगुलर शैंपू से धो लें।
नारियल का दूध और जैतून का तेल
सामग्री
4 चम्मच नारियल का दूध
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
1 चम्मच शहद
उपयोग का तरीका
- सभी सामग्री को एक सॉस पेन में डालकर गुनगुना कर लें।
-अब इस मिश्रण को स्कैल्प और पूरे बालों में अच्छी तरह से लगा लें।
- करीब एक घंटे तक अपने बालों को ऐसे ही छोड़ दें। आप शॉवर कैप भी पहन सकते हैं।
-अंत में शैम्पू से बाल को धोकर कंडीशनर करें।
एलोवेरा और नारियल का दूध
सामग्री
3 चम्मच नारियल का दूध
1 चम्मच एलोवेरा जेल
4-5 तुलसी के पत्ते
उपयोग का तरीका
-तीनों को मिलाकर मोटा पेस्ट तैयार कर लें।
-अब इस तैयार पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें।
-एक बार जब आपके पूरे बाल में यह पेस्ट लग जाए, तो आप इसे 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
-इस दौरान आप चाहें तो शॉवर कैप भी पहन सकते हैं।
-अंत में गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
