मुख्यमंत्री की श्रद्धालुओं से अपील: महाकुंभ में यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुंभ (Maha Kumbh) प्रयागराज में आ रहे सभी श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ आस्था का महापर्व है,…
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुंभ (Maha Kumbh) प्रयागराज में आ रहे सभी श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ आस्था का महापर्व है, जिसमें पूरे देश और दुनिया के लोग भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में सभी का सकारात्मक सहयोग इस आयोजन की सफलता को कई गुना बढ़ा सकता है।
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें, बल्कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, जिससे सभी को पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सुगम अवसर मिल सके।
महाकुंभ की स्वच्छता: सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने संतों, आश्रमों और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे भंडारे और प्रसाद वितरण की पवित्र व्यवस्था को अनवरत जारी रखें, ताकि सभी श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने महाकुंभ में स्वच्छता बनाए रखने की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से स्वयं स्वच्छता का पालन करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
