24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी की दो टूक, जहां जाम होगा वहां के अधिकारियों की होगी जवाबदेही

लखनऊ। महाकुंभ के कारण प्रयागराज सहित प्रदेश के कई जिलों में बनी भीषण जाम की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरें। हर…

24GhanteOnline
February 14, 2025
2 min read

लखनऊ। महाकुंभ के कारण प्रयागराज सहित प्रदेश के कई जिलों में बनी भीषण जाम की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरें। हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां जाम होगा वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रयागराज महाकुंभ नगर, प्रयागराज जनपद, अयोध्या, वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी सड़क पर जाम ना लगे।

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब 25 किमी लंबा जाम लगा


प्रदेश में महाकुंभ के पलट प्रवाह से अवध के अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में बृहस्पतिवार को भयंकर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल अयोध्या का है। प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह सबसे ज्यादा रामनगरी की ओर है।

इस कारण बृहस्पतिवार को 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। हालात नियंत्रण करने के लिए जिले की सीमा से ही वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब 25 किमी लंबा जाम लगा रहा। अमहट से लेकर लंभुआ तक वाहनों की कतार लगी रही। यहां बुधवार रात 10 बजे से बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक अयोध्या के लिए आवागमन बंद कर दिया गया। 17 घंटे तक जाम में फंसे श्रद्धालु भूख-प्यास से बिलबिला उठे।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…