सीएम योगी ने परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की विशेष शटल बसों और अटल सेवा नाम…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की विशेष शटल बसों और अटल सेवा नाम से इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महाकुम्भ में हिस्सा लेने आ रहे श्रद्धालुओं को परिवहन की बेहतर सुविधा देने के मकसद से नई बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया गया है। परेड क्षेत्र में 100 बसों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह, नन्द गोपाल नंदी और स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।
मार्ग की सुंदरता देख अभिभूत हुए सीएम योगी (CM Yogi), पैदल चलकर लिया अहसास
प्रयागराज दौरा पूरा कर जब सीएम योगी (CM Yogi) वापस एयरपोर्ट लौट रहे थे तब अचानक वह गाड़ी से उतरकर रोड पर चलने लगे। उनको उतरता देखकर सभी मंत्री और अधिकारी भी गाड़ियों से उतरकर साथ हो लिए। सीएम योगी के चेहरे के भाव स्पष्ट इशारा कर रहे थे कि वह एयरपोर्ट मार्ग की सुंदरता से प्रभावित हैं।
किसी भी विवादित ढांचे को मस्जिद बोलने से बचें, ये इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ: सीएम योगी
उन्होंने पैदल चलकर मार्ग का निरीक्षण किया और फिर मार्ग में लगे पौधों को भी निहारा। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
