ज्ञान की भूमि गया पहुंचे राष्ट्रपति तो लाम, सीएम सम्राट चौधरी ने की अगवानी
गयाजी। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम मंगलवार 11.30 बजे ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया जी पहुंचे। जहां बोधगया अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर…
गयाजी। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम मंगलवार 11.30 बजे ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया जी पहुंचे। जहां बोधगया अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री (Samrat Chaudhary) ने कहा कि "आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी गयाजी में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का स्वागत और सम्मान है। यह ऐतिहासिक आगमन निःस्संदेह भारत-वियतनाम संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम 05 से आगामी 07 मई तक भारत दौरे पर हैं। आज वे या एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रपति तो लाम की अगवानी की।
मुख्यमंत्री (Samrat Chaudhary) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त मगर गर्मजोशी भरी बातचीत भी हुई। स्वागत समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे। राज्य के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति ने इस राजकीय यात्रा की महत्ता को रेखांकित किया।
एयरपोर्ट पर मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया, जिसके बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। वियतनाम के राष्ट्रपति का गया आगमन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि गया और बोधगया वियतनामी बौद्ध अनुयायियों के लिए गहरी आस्था का केंद्र हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
