सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख से ज़्यादा पेंशनभोगियों के खातों में 1,100 करोड़ रुपये की पेंशन राशि भेजी
पटना। बिहार सरकार ने राज्य के वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Chaudhary) ने बुधवार को…
पटना। बिहार सरकार ने राज्य के वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Chaudhary) ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि जारी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Samrat Chaudhary) ने घोषणा की कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को हर महीने की 10 तारीख को नियमित रूप से पेंशन की राशि उनके खातों में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री (CM Samrat Chaudhary) ने कहा कि समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति माह की राशि दी जाती थी, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर सीधे 1100 रुपये प्रति माह कर दिया है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच जरूरतमंद लोगों को बेहतर आर्थिक सहारा मिल सके।
सम्राट चौधरी (CM Samrat Chaudhary) ने कहा कि राज्य सरकार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और निःशक्तजनों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर राज्य सरकार ने 94 लाख से अधिक लाभुकों के खातों में एक साथ लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि भेजी है। यह कदम सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री (CM Samrat Chaudhary) ने स्पष्ट किया कि आगे भी प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जाती रहेगी। इसके अलावा राज्य सरकार विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री (CM Samrat Chaudhary) ने उन वरिष्ठ नागरिकों से भी अपील की, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है लेकिन अभी तक उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे पात्र लोग शीघ्र आवेदन कर योजना से जुड़ें और सरकारी सहायता का लाभ उठाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों को जल्द से जल्द आधार लिंक कराने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उन्हें बिना किसी बाधा के पेंशन राशि प्राप्त हो सकेगी।
राज्य सरकार का मानना है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा हैं। नियमित और समयबद्ध भुगतान से लाखों परिवारों को आर्थिक स्थिरता मिलेगी तथा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
