24 घण्टे ऑनलाइन

वोटिंग के बीच CM नीतीश-ललन सिंह की बंद कमरे में बैठक, सियासी हलचल तेज

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए के लिए मंगलवार सुबह से मतदान जारी है। जिसमें राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish) मंगलवार…

24GhanteOnline
November 11, 2025
2 min read

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए के लिए मंगलवार सुबह से मतदान जारी है। जिसमें राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish) मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) के पटना स्थित आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की अचानक मुलाकात ने बिहार में सियासी हलचल तेज कर दी है।

सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish) और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) के बीच बिहार चुनाव को लेकर अहम मंत्रणा की जा रही है।

यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब विपक्षी महागठबंधन बार-बार दावा कर रहा है कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish) को भाजपा साइडलाइन करने की तैयारी में हैं। हालांकि, एनडीए के सीएम कैंडिडेट पर कंफ्यूजन बनाए जाने के बाद भाजपा ने साफ कर दिया कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही सीएम होंगे।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिहार में एनडीए अभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, और चुनाव नतीजे आने के बाद सभी घटक दलों के नेता और विधायक मिलकर सीएम का चुनाव करेंगे। जिसके बाद एनडीए के सीएम चेहरे को लेकर सस्पेंस पैदा हो गया था।

बता दें कि पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी और आज मतदान संपन्न होने के बाद 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे जारी होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…