CM नीतीश कुमार राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा, इस दिन होगा शपथ ग्रहण
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ी जीत के बाद एनडीए में नई सरकार के गठन के लिए बैठकों का दौर जारी है। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार सुबह पहले अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे और फिर राजभवन…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ी जीत के बाद एनडीए में नई सरकार के गठन के लिए बैठकों का दौर जारी है। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार सुबह पहले अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे और फिर राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। जिससे नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद एनडीए के सभी घटक दलों की विधानमंडल दल की बैठकें होंगी। इन बैठकों में एनडीए का नेता चुना जाएगा। एनडीए का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
गांधी मैदान में तैयारियां तेज
पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मंच, सुरक्षा, वीआईपी बैठने की व्यवस्था से लेकर भीड़ प्रबंधन तक पर सभी एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं।
पीएम मोदी और कई राज्यों के सीएम होंगे मौजूद
शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की पुष्टि लगभग हो चुकी है। इसके साथ ही कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी पटना पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में अतिथियों, मंत्रियों और केंद्र सरकार के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। पीएम मोदी का अंतिम शेड्यूल तय होने के बाद 19 या 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होने की सबसे ज्यादा संभावना है।h
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
