24 घण्टे ऑनलाइन

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर बन रहा वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क, CM नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 14.98 करोड़ रूपये की लागत की ‘देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान' (वेस्ट-टू- वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। श्री कुमार…

24GhanteOnline
August 6, 2025
2 min read

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 14.98 करोड़ रूपये की लागत की ‘देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान' (वेस्ट-टू- वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

श्री कुमार (Nitish Kumar) ने शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री कुमार (Nitish Kumar) ने शिलान्यास कार्य के दौरान कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास 'वेस्ट टू वंडर' थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे०पी० गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।

गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.98 करोड़ रूपये की लागत से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे०पी० गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में 'वेस्ट टू वंडर' थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा ।

थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा ।

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) के समक्ष 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान' (वेस्ट टू वंडर थीम पार्क) के निर्माण से संबंधित एक वीडियो फिल्म प्रस्तुत की गयी ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…