24 घण्टे ऑनलाइन

CM नीतीश ने BJP की महिला उम्मीदवार को पहनाई माला, तेजस्वी ने कसा तंज़

मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार की शुरुआत अब जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के…

24GhanteOnline
October 21, 2025
2 min read

मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार की शुरुआत अब जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सभा के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। जब रमा निषाद मंच पर पहुंचीं तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। तभी जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा हाथ में दीजिए। लेकिन नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए रमा निषाद को माला पहनाई और बोले हाथ में कह रहा है, गजब आदमी है भाई। उनकी यह बात सुनकर मंच पर मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे।

इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी सीएम (Nitish Kumar) पर तंज कसा। उन्होने एक्स पर लिखा कि ई गजब आदमी है भाई! मुख्यमंत्री जी अगर स्वस्थ हैं, तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं? आपको बता दें स्वास्थ्य को लेकर तेजस्वी लगातार नीतीश कुमार को घेरते आए हैं।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ मंच पर राज्यसभा सांसद और जेडीयू नेता भी मौजूद रहे। मीनापुर सीट से अजय कुशवाहा और कांटी सीट से अजीत कुमार जेडीयू के उम्मीदवार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…