सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा
महाकुम्भनगर। सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के अंतर्गत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने गुरुवार को सपरिवार आस्था, भक्ति व अध्यात्म के संगम में पुण्य स्नान किया। त्रिवेणी…
महाकुम्भनगर। सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के अंतर्गत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने गुरुवार को सपरिवार आस्था, भक्ति व अध्यात्म के संगम में पुण्य स्नान किया। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। योगी सरकार द्वारा महाकुम्भ को दिव्य व भव्य बनाने के प्रयासों को लेकर पूरी तरह संतुष्ट दिखे सैनी (CM Nayab Singh) ने इस महाआयोजन का विरोध करने वालों तथा इसके खिलाफ नकारात्मकता फैलाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें नसीहत भी दे डाली। साथ ही, यह भी कहा कि प्रायोजित एजेंडे के तहत इस प्रकार के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। सैनी के सपरिवार महाकुम्भनगर आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया तथा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका अभिनंदन किया।
इसके साथ ही, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए योगी सरकार की तहेदिल से तारीफ की और दुनिया के बड़े विश्वविद्यालयों को महाकुम्भ के दौरान 40-50 करोड़ की भीड़ प्रबंधन को समझने के लिए केस स्टडी करने का सुझाव भी दिया।
आस्था का संगम ही नहीं, सनातन संस्कृति का जीवंत धरोहर है महाकुम्भ
मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकुम्भ केवल आस्था का संगम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है। यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रतीक है, जिसे आज पूरा विश्व देख रहा है और गौरव की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस विराट आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि महाकुम्भ 2025 सनातन धर्म की दिव्यता और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक बनेगा।
नकारात्मकता प्रचारित करने का एजेंडा स्वीकार्य नहीं
नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि यह सनातन का वह केन्द्र है जहां पीढ़ियों से लोग मां गंगा की त्रिवेणी में आकर डुबकी लगाते हैं और अपने जन्म को धन्य करते हैं। न केवल देश बल्कि सकल विश्व से लोग इस महासमागम का हिस्सा बनने आ रहे हैं। ऐसे में, जब भी कोई अच्छा काम होता है तो कुछ लोगों का ध्येय उसमें विघ्न डालने का बन जाता है।
कुछ लोग प्रायोजित एजेंडे के तहत या जानबूझकर नकारात्मकता के प्रसार को ही अपना लक्ष्य बनाकर इस पवित्र समागम में आ रहे हैं जो कि गलत है और किसी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सकारात्मक पक्षों को देखने के बजाए नकारात्मक पहलुओं के पीछे ऊर्जा बर्बाद करना कुछ लोगों का ध्येय बन गया है। सैनी ने ऐसे तत्वों को नसीहत देते हुए कहा कि बेहतर होगा कि अगर उन्हें कोई नकारात्मकता दिख रही है तो उसे दूर करने में शासन-प्रशासन का सहयोग करें।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी अपने अनुभव किये साझा
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रयागराज में महाकुम्भ मेले को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाओं को देखने के बाद मैं योगी आदित्यनाथ को तहेदिल से बधाई देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि अब तक 40 करोड़ लोग यहां आ चुके हैं। आज मैंने कम से कम 1 करोड़ लोगों को पवित्र स्नान करते देखा। यह दुनिया भर के बड़े विश्वविद्यालयों के लिए एक बड़ी केस स्टडी है कि कैसे दो महीने तक 40-50 करोड़ लोगों के ठहरने की व्यवस्था यहां की जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
