24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी से महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को किया रवाना

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 16 जनवरी को मुख्यमंत्री…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 16 जनवरी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (CM Teerth Darshan Yojna) का विस्तार करने का निर्णय लिया था। मात्र 10 दिनों में ही अपनी इस वचनबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को रवाना किया। उन्होंने रेवाड़ी से श्रद्धालुओं से भरी दो बसों को झंडी दिखाकर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जरिए देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दर्शन का लाभ देने के लिए सरकार ने अपनी इस योजना का विस्तार किया है। इस योजना के तहत प्रदेशभर से अब तक बड़ी संख्या में यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों ने भगवान के जयकारों से अपनी यात्रा प्रारंभ की।

रेवाड़ी से महाकुंभ के लिए रवाना की गई दो बसों में श्रद्धालुओं के साथ चिकित्सकों व सुरक्षा कर्मियों को भी साथ भेजा गया हैए ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवारों को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिलेए इससे पवित्र कार्य कोई नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होती है। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…