24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ में धामी ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रवण रूप में दिखे मुख्यमंत्री

प्रयागराज/देहारादून। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में जहां करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है।…

24GhanteOnline
February 10, 2025
2 min read

प्रयागराज/देहारादून। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में जहां करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ये क्षण तब और भी ज्यादा विशेष बना जाया जब सीएम धामी ने अपनी माता को स्वयं स्नान कराया।

पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में नजर आए


सीएम धामी (CM Dhami) भी सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। सीएम ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री धामी पूरी तरह पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में नजर आए, कंधे पर जनेऊ धारण किए हुए। यह नजारा देखते ही लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ और हर कोई उनकी धार्मिक आस्था को देखकर प्रभावित नजर आया।

‘धर्म रक्षक धामी’ की छवि को किया सीएम (CM Dhami) ने साकार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को अक्सर ‘धर्म रक्षक धामी’ के नाम से जाना जाता है, और आज की यह तस्वीर इस उपाधि को सार्थक करती है। राजनीति में अक्सर जनेऊ चुनावी रंग में लिपटा नजर आता है, लेकिन धामी के कंधे पर यह पवित्र धागा उनकी सनातन परंपरा और धर्म के प्रति गहरी आस्था को दर्शा रहा है।

सीएम धामी (CM Dhami) ने की श्रवण कुमार की तरह मां की सेवा


सीएम धामी (CM Dhami) की यह तस्वीर तब और भी भावुक कर देने वाली हो गयी जब वे अपनी माता को स्वयं संगम में स्नान कराते हुए नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जलाभिषेक भी किया। यह उनकी माता के प्रति असीम श्रद्धा और कृतज्ञता को दर्शाता है। निस्संदेह, सीएम धामी का यह धार्मिक रूप लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ के बीच उनकी यह यात्रा एक प्रेरणादायक संदेश देती है कि धर्म और परंपराएं केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…