24 घण्टे ऑनलाइन

इतिहास में याद रखा जाएगा महाकुम्भ, योगी सरकार बधाई की पात्र : देवेन्द्र फडणवीस

महाकुम्भ नगर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पावन तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।…

24GhanteOnline
February 14, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पावन तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दिव्य एवं भव्य आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। फडणवीस ने कहा कि इस महान आयोजन को दुनिया के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने योगी सरकार को सफल व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी और श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं के लिए किए गए इंतजामों की प्रशंसा की।

मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं...


देवेन्द्र फडणवीस(CM Devendra Fadnavis) ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में अपने परिवार के साथ यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 144 वर्षों बाद यह अवसर आया है और मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं कि इस पुण्य पर्व का हिस्सा बन सका। जिस तरह से योगी सरकार ने इस महाआयोजन की व्यवस्थाएं की हैं, उसकी पूरी दुनिया में सराहना हो रही है।

इस आयोजन को पूरी दुनिया याद रखेगी


फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि श्रद्धालुओं ने जिस प्रकार यहां डुबकी लगाकर गंगा मइया की आराधना की है, वह देखकर दुनिया अचंभित है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां कैसे आए और उनकी व्यवस्था कैसे संभाली गई। यही हमारी संस्कृति की महानता है कि लोग इसमें सहज रूप से खिंचे चले आते हैं।

उन्होंने (CM Devendra Fadnavis) कहा कि महाकुम्भ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का जीता-जागता प्रमाण है। हर सनातनी की यह आकांक्षा होती है कि वह गंगा दर्शन कर संगम में स्नान करे। मैं भी इसी भाव से यहां आया हूँ। इस आयोजन को पूरी दुनिया याद रखेगी।

बता दें कि महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने और इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…