24 घण्टे ऑनलाइन

राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग संगम में लगाई पावन डुबकी, त्रिवेणी तट पर हुई कैबिनेट बैठक

महाकुम्भ नगर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी…

24GhanteOnline
February 8, 2025
3 min read
राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग संगम में लगाई पावन डुबकी, त्रिवेणी तट पर हुई कैबिनेट बैठक

महाकुम्भ नगर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रिगण भी महाकुम्भ में स्नान किया। भजनलाल शर्मा ने इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक बताया। वहीं इसके उपरांत राजस्थान भवन में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान की जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह महाकुम्भ में योगी कैबिनेट के बाद किसी राज्य सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक है। सीएम भजनलाल शर्मा पहले भी महाकुम्भ में डुबकी लगा चुके हैं।

पूर्वजों और संतों की विरासत


सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma)ने कहा, “महाकुम्भ हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों और संतों की धरोहर है, जो खगोलीय गणनाओं के आधार पर आता है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना, यह केवल भारत में ही संभव है।”

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा बोले - महाकुम्भ हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक

योगी सरकार को दी बधाई

उन्होंने (CM Bhajan lal Sharma) कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आ रहे हैं, यह भारत की आस्था और आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है।”

इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर राजस्थान कैबिनेट ने लगाई मुहर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) की अध्यक्षता में प्रयागराज में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें देवस्थान विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इनमें मंदिरों की भोगराग की राशि दोगुनी की गई। अंशकालीन पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह किया साथ ही राज्य में और राज्य से बाहर स्थित देवस्थान विभाग के मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई।

दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया

दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा, “देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास है। दिल्ली की जनता ने भरोसा किया कि उनका विकास केवल डबल इंजन सरकार ही सुनिश्चित कर सकती है, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाई।”

इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…