कई बिमारियों का इलाज है लौंग, फायदे जानकर हो जाएंगे दंग
आयुर्वेदिक ग्रंथों में आपको लौंग (Clove) से जुड़े बहुत से फायदों के बारे में पता चलता है. सदियों से इसका इस्तेमाल बहुत सी बीमारियों से निजात पाने के लिए होता आया है. भारतीय रसोइयों में तो ये जरुर पाया जाता है जिसका…
आयुर्वेदिक ग्रंथों में आपको लौंग (Clove) से जुड़े बहुत से फायदों के बारे में पता चलता है. सदियों से इसका इस्तेमाल बहुत सी बीमारियों से निजात पाने के लिए होता आया है. भारतीय रसोइयों में तो ये जरुर पाया जाता है जिसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है. लेकिन लौंग में स्वास्थ्य से जुड़े भी बहुत से लाभ होते हैं.
ऐसा कोई भी पोषक तत्व नही जो लौंग में मौजूद न हो. ये एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-सेप्टिक भी होता है.इसलिए अगर रोजाना सिर्फ 2 लौंग खाई जाएं तो इसके अद्भुत फायदे मिलते हैं.
दर्द निवारक
लौंग (Clove) एक बेहतरीन नैचुरल पेनकिलर यानी प्राकृतिक दर्द निवारक है. सिरदर्द होने पर इसे भुनकर और कपड़े में बांधकर सूंघने से आराम मिलता है. इसमें मौजूद यूजेनॉल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक है. दांतो में दर्द हो तो लौंग के तेल को उनपर लगाने से दर्द छूमंतर हो जाता है. लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. इस वजह से अब इसका इस्तेमाल कई तरह के टूथपेस्ट, माउथवाश और क्रीम बनाने में किया जाता है.
सर्दी-जुकाम में असरदार
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या होती है और ऐसे में लौंग आपको इस समस्या से राहत दिला सकती है. सर्दी-जुकाम या गले में खरास होने पर मुंह में एक लौंग रख लें. इससे आपको सर्दी-जुकाम में राहत के साथ गले में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलेगा.
जोड़ों के दर्द से छुटकारा
लौंग (Clove) का तेल सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में दर्द और गठिया के दर्द को कम करने में अत्यंत प्रभावी हैं. इसमें कैल्शियम, ओमेगा -3 फैटी एसिड और लौह जैसे हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण खनिज निहित हैं जो आपके जोड़ों और हड्डियों की ताकत व स्वास्थय में सुधार लाने में सक्षम है. राहत पाने के लिए थोड़े से लौंग के तेल में जैतून तेल जैसा कोई भी वाहक तेल मिलाएं और इस मिश्रण से रोजाना दिन में कई बार प्रभावित क्षेत्र की मालिश करें.
दमा के रोग में
दमा रोग में भी लौंग के फायदे मिलते हैं. लौंग, आंकडे के फूल और काला नमक को बराबर मात्रा में लें. इन्हें पीसकर चने के आकार की गोली बना लें. इसे मुंह में रखकर चूसने से दमा और श्वासनलिका के विकार ठीक होते हैं.
मुंह की दुर्गध दूर करे
पायरिया से ग्रसित लोग हों या काफी देर मत भूखे पेट बैठे रहने से भी मुंह से बदबू आ सकती है. लौंग से आप मुंह की बदबू और दांतो के दर्द को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं. इसके लिए आपको 40 से 45 दिनों तक लगातार रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग का सेवन करना पड़ेगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
