मॉनसून में निखारे अपने चेहरे की रंगत, करें इसका इस्तेमाल
चेहरे (Face) की रंगत को निखारने के लिए इसकी देखभाल बहुत जरूरी होती हैं। क्लिंजिंग, मॉश्चराइजिंग, स्क्रबिंग और टोनिंग जैसे स्टेप्स आजमाकर त्वचा का अच्छे से ख्याल रखा जा सकता हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह भी जरूरी हैं कि आप…
चेहरे (Face) की रंगत को निखारने के लिए इसकी देखभाल बहुत जरूरी होती हैं। क्लिंजिंग, मॉश्चराइजिंग, स्क्रबिंग और टोनिंग जैसे स्टेप्स आजमाकर त्वचा का अच्छे से ख्याल रखा जा सकता हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह भी जरूरी हैं कि आप इस दौरान त्वचा पर किस चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कच्चा दूध (Raw Milk) आपकी स्किन का सच्चा साथी बनता हैं। कच्चा दूध स्किन को एक्सफोलिएट करता है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन में चमक लाता है और स्किन को मॉइश्चुराइज करता है। लोग दूध के साथ घर में मौजूद कुछ साधारण चीज़ों की मदद से स्किन को क्लीन कर सकते हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके काम आएगी और चेहरे (Face) की सफाई करते हुए रंगत निखारने में मदद करेगी।
# दूध और नमक
दूध बेहद असरदार प्राकृतिक क्लींज़र है। ये हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। ये मृत त्वचा को निकालने में मदद करता है साथ ही चेहरे को प्राकृतिक चमक भी प्रदान करता है। इस्तेमाल के लिए 5 बड़े चम्मच ठंडे दूध में चुटकीभर नमक मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 1 से 2 मिनट बाद हल्के हाथों को चेहरे पर गोलाई में घुमाते हुए मसाज करें और पानी से धो लें।
# दूध और बादाम
बादाम और कच्चे दूध से बने इस फेसपैक से आपके चेहरे में मौजूद दाग-धब्बे की समस्या दूर होगी। जिन लोगों के चेहरे पर झुर्रियों और त्वचा में टेनिंग की समस्या है उन्हें कच्चे दूध और बादाम का फेसपैक लगाना चाहिए। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले ताजा कच्चा दूध बाउल में निकाल लें। आप अपने इस्तेमाल के मुताबिक दूध की मात्रा लें। चेहरे और गर्दन के लिए 4 से 5 चम्मच दूध बहुत होता है। फिर मिक्सी में 4 से 5 बादाम डालें और पाउडर बना लें। जब पाउडर बन जाए तो उसमें दूध डालकर फिर से मिक्सी चलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर एप्लाई करें।
# दूध और शहद
दूध के प्राकृतिक एसिडिटी लेवल और लैक्टिक एसिड कॉन्टेन्ट इसे एक बेहतरीन एक्सफोलिएशन इनग्रेडिएन्ट बनाते हैं। कई शोध बताते हैं कि लैक्टिक एसिड सेल टर्नओवर को प्रोत्साहित करके डेड स्किन सेल्स को दूर करता है। दूध में अल्फा हाइड्रोक्सील एसिड भी होता है जो आपकी त्वचा से डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को रंगत प्रदान करता है। इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच दूध लें। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिला लें। अब त्वचा पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगे रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। इस स्क्रब के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा निखर जाएगी और चमक भी आ जाएगी।
# दूध और विटामिन ई
कच्चे दूध और विटामिन ई ये बने फेसपैक को लगाने से स्किन को नैचुरल मॉइश्चर मिलेगा। इससे त्वचा में मौजूद गंदगी साफ होती है और त्वचा में निखार आता है। इस्तेमाल के लिए विटामिन ई की दो कैप्सूल काटकर उसका तेल एक बाउल में निकाल लें। अब ताजा कच्चा दूध लें और उसे विटामिन ई के तेल में मिला दें। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। इस पैक को बहुत देर रखकर न लगाएं बल्कि बनाने के बाद तुरंत चेहरे पर एप्लाई करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
