धीमी हो चुकी हैं सर्दियों की शुरुआत, ऊनी कपड़ों को निकाल इस तरह करें सफाई
मौसम का मिजाज बदलने लगा हैं और धीमी-धीमी सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। थोड़े दिनों में दिवाली आने तक मौसम में ठंडक देखने को मिल सकती हैं। यह आती हुई ठंडक आपको बीमार कर सकती हैं इसलिए समय रहते अपने ऊनी कपड़ों (Woollen…
मौसम का मिजाज बदलने लगा हैं और धीमी-धीमी सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। थोड़े दिनों में दिवाली आने तक मौसम में ठंडक देखने को मिल सकती हैं। यह आती हुई ठंडक आपको बीमार कर सकती हैं इसलिए समय रहते अपने ऊनी कपड़ों (Woollen Clothes) को बाहर निकालने में ही समझदारी हैं।
हांलाकि लंबे समय से बंद पड़े ऊनी कपड़ों (Woollen Clothes) को निकाल साफ करने की जरूरत हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से इन्हें घर पर क्लीन कर सकते हैं वो भी इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए। तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
पलटकर करें सफाई
जब भी जैकेट आदि साफ करें तो इन्हें उलट कर धोएं और सूखनें दें। इसके अलावा अगर जिपर है तो जिप लगाकर ही इनकी सफाई करें।
वॉशिंग में मशीन में इस तरह करें साफ
अगर आपके कुछ जैकेट या कोट मशीन फ्रेंडली हैं तो इन्हें डेलिकेट मोड में डालकर ही साफ करें। ऐसा करने से ये मशीन में उलझेंगे नहीं और खराब नहीं होंगे।
ठंडे पानी का प्रयोग
इन्हें साफ करने के लिए आप ठंडे पानी का ही प्रयोग करें। गर्म पानी से हो सकता है कि ये सिकुड़ जाएं या इनका रंग उतर जाए।
लेदर जैकेट को भूलकर भी पानी में न धोएं
अगर आपका लेदर जैकेट गंदी हो गई है या उन पर दाग लग गए हैं तो आप इसे पानी की बजाए ड्राई क्लीनर से ही क्लीन कराएं।
लिक्विड डिटर्जेंट का करें प्रयोग
आप जब भी इन्हें साफ करें तो माइल्ड शैंपू या लिक्विड डिटर्जेंट का ही प्रयोग करें। ये कपड़ों को हानि नहीं पहुंचाते हैं और आसानी से धुल जाते हैं।
टैग पढ़ना जरूरी
अगर आप घर पर ही अपने जैकेट या कोट को साफ करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले उसके कॉलर पर दी गई जानकारी को जरूरी पढ़ें। कॉलर के अंदर टैग पर क्लीनिंग से जुड़ी जानकारी दी जाती है जो कई बार सांकेतिक चिन्हों में भी बताया गया होता है।
हाथ से करें साफ
अगर आप मशीन में न डालकर बाल्टी में साबुन घोलकर इन्हें साफ करें तो ये अधिक सेफ रहेंगे। मशीन में ये फट सकते हैं और इनका टेक्सचर खराब हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
