सोने से पहले आंखों से हटा दें काजल, इन टिप्स की लें मदद
जब भी मेकअप की बात की जाती हैं तो काजल (Kajal) को जरूर शामिल किया जाता हैं जो भारतीय महिलाओं के मेकअप का अभिन्न हिस्सा बन चुका हैं। काजल मुरझाई हुई आंखों में भी नई जान डाल देता हैं। काजल कई प्रकार के मिलते हैं, जैसे…
जब भी मेकअप की बात की जाती हैं तो काजल (Kajal) को जरूर शामिल किया जाता हैं जो भारतीय महिलाओं के मेकअप का अभिन्न हिस्सा बन चुका हैं। काजल मुरझाई हुई आंखों में भी नई जान डाल देता हैं। काजल कई प्रकार के मिलते हैं, जैसे पेन्सिल, रोल और या फिर बॉक्स में। आजकल तो वाटरप्रूफ काजल (Waterproof Kajal) भी आने लगा हैं। काजल का इस्तेमाल करना तो सभी पसंद करते हैं लेकिन इसे रात को सोने से पहले हटाना मुश्किल हो जाता हैं क्योंकि इसे आंख की वॉटरलाइन पर लगाया जाता है। कई बार ऐसा होता हैं कि हटाने के बाद भी काजल रह ही जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आसानी से काजल (Kajal) को हटाया जा सकता हैं और संवेदनशील आंखों को भी नुकसान नहीं होगा। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
नारियल तेल
नारियल का तेल सबसे सुरक्षित और सबसे प्रभावी चीजों में से एक है जिसका उपयोग आप सभी प्रकार के मेकअप को हटाने के लिए कर सकती हैं, विशेष रूप से आंख और होंठों के लिए यह तेल बहुत ही अच्छा होता है। इसके लिए आप वर्जिन या कोल्ड प्रेस्ड वेरिएंट तेल का इस्तेमाल करें। आप क्यू-टिप पर या कॉटन पैड पर नारियल लेकर और धीरे से इसे वॉटरलाइन को साफ करें। कुछ सेकंड के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और धीरे से प्रोडक्ट को हटा दें।
बेबी ऑयल और बेबी वाइप्स
यह सबसे जेंटल आई मेकअप रिमूवर है जिसे आप बाजार से प्राप्त कर सकते हैं। बेबी ऑयल की कुछ बूंदों के साथ एक कॉटन बॉल को गीला करें और आसानी से आँखों पर स्वाइप करें। इसके बाद आंखों को गुनगुने पानी से धो लें। मेकअप वाइप्स और बेबी वाइप्स दोनों ही जिद्दी काजल और उसके स्मज से छुटकारा पाने के असरदार तरीके हैं।
गीले कपडे का इस्तेमाल करें
यदि आप जल्दी में हैं तो सबसे आसान चीज जो आप अपना सकते हैं वह है कपड़े का एक गीला टुकड़ा। यह सुरक्षित है और आपको केवल यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप इसे आंखों पर धीरे से रगड़ें और बहुत कठोर न हों। काजल को आँखों से हटाने के सबसे तेज़ तरीकों में से एक यह है कि रुमाल की तरह एक बहुत ही नरम कपड़ा लें और इसे कुछ सेकंड के लिए नल के नीचे रखें। कपड़े से अतिरिक्त पानी निकाल दें और इसका इस्तेमाल काजल को धीरे से पोंछने के लिए करें।
मिस्लर वॉटर
आंखों पर काजल के अवशेष से छुटकारा पाने के लिए मिस्लर वॉटर एक और बेहतरीन विकल्प है। अपनी त्वचा के टाइप के अनुसार किसी भी मिस्लर वॉटर को चुनें। इसे बाउल में थोड़ा सा डालें और इसमें क्यू-टिप डुबोएं। जब एक बार क्यू-टिप प्रोडक्ट को सोख लेती है तो आप इसे काजल को धीरे से पोंछने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
गुलाब जल
आंखों के मेकअप को हटाने के लिए गुलाब जल बहुत ही कोमल और प्रभावी घटक है। यह आंखों को बिल्कुल नहीं चुभता है और काजल के सभी निशान को प्रभावी रूप से हटा देता है।
पेट्रोलियम जैली
आप अपनी आंखों से काजल अवशेषों को हटाने के लिए वैसलीन जैसी पेट्रोलियम जैली का उपयोग कर सकती हैं। अपनी उंगलियों पर थोड़ी सी वैसलीन लें और जहां भी काजल के निशान हो वहां पर मसाज करें। अब कॉटन पैड लें और धीरे से काजल को हटा दें।
बादाम का तेल
आंखों के आस-पास थोड़े से बादाम के तेल से मसाज करें और इस तेल से वॉटरप्रूफ काजल को साफ करें। बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई आंखों के आस-पास मौजूद झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
