24 घण्टे ऑनलाइन

मिनटों में चमक जाएगा आपका गंदा बाथरूम, फॉलो करें ये टिप्स

जब बात हो घर की साज-सज्जान से जुड़ी तो ऐसे में घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है बाथरूम (Bathroom) , उसे हम कैसे भूल सकते हैं? जब भी हम कहीं बाहर से घर लौटते हैं, चाहे ऑफिस से थककर आ रहे हों या कहीं बाजार से खरीदारी करके। घर…

24GhanteOnline
July 22, 2026
3 min read

जब बात हो घर की साज-सज्जान से जुड़ी तो ऐसे में घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है बाथरूम (Bathroom) , उसे हम कैसे भूल सकते हैं? जब भी हम कहीं बाहर से घर लौटते हैं, चाहे ऑफिस से थककर आ रहे हों या कहीं बाजार से खरीदारी करके। घर पहुंचते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले बाथरूम की ओर ही रुख करते हैं। उस पल में बाथरूम से ज्यादा सुकून देने वाली जगह और कोई नहीं होती। आइए जानते हैं बाथरूम की साफ-सफाई के उन बेहतरीन टिप्स के बारे में जिनकी सहायता से हम बाथरूम (Bathroom)  की गंदगी को दरकिनार करते हुए खुशबूदार और चमकदार बनाकर और अधिक अट्रेक्टिव बना सकते हैं।

टायलेट सीट की सफाई

अधिकांश घरों में अक्सर देखने मे आया है कि टायलेट सीट पर खराब पानी से धोने की वजह से पीली परत जम जाती है जो वाकई गंदी व भद्दी दिखाई देती है। ऐसी विषम स्थिति से निपटने के लिए और टायलेट सीट को पूर्णतया साफ करने हेतु सबसे पहले टायलेट सीट के आस पास कुछ रखा है तो तुरंत उसे वहां से हटा दें। सीट के चारों तरफ तथा पैर रखे जाने वाली जगह पर हार्पिक या अन्य टायलेट क्लीनर डालें और इसे ब्रश से फैला दें। फिर कुछ समय बाद ब्रश से रगड़ कर साफ कर दें। यकीनन, आपकी टायलेट सीट पहले से कहीं अधिक साफ होकर चमकने लगेगी जिसे देखकर हर कोई आपकी तारीफ के कसीदे पढ़े बगैर नहीं रह पायेगा।

बाथरूम (Bathroom)  की दुर्गंध दूर करने के लिए

नींबू, किचन में मौजूद एक ऐसी चीज है जिसके एक नहीं सैकड़ों उपयोग हैं। बाथरूम की दुर्गंध दूर करने के लिए ये एक बहुत कारगर उपाय है। ज्यादा मात्रा में नींबू के रस को फ्लोर पर डाल दीजिए। कुछ देर के लिए बाथरूम को बंद कर दीजिए। उसके बाद साफ पानी से बाथरूम को धो लीजिए। आप महससू करेंगे कि बाथरूम साफ होने के साथ ही दुर्गंधमुक्त भी हो गया है।

वॉटर फ़ाउन्टेन

अपने बाथरूम के इंटीरियर को तुरंत ही यदि लाजवाब बनाना चाहते हैं तो उसका सबसे आसान तरीक़ा है, उसमें कुछ नया जोड़ना। वॉटर फ़ाउन्टेन आपके नहाने के अनुभव को शांत और सुरुचिपूर्ण बनाता है।

शेल्स

शेल्स और पेबल्स आपके बाथरूम को स्पा रूम जैसा दिखाते हैं। बाथरूम के किसी शेल्फ़ पर शेल्स बिखेरें और उसके आसपास कैंडल्स रखें। या बाथरूम में फ़्लैट स्टोन्स रखें और उसे फूलों से सजाएं, फिर देखें आपका बाथरूम किस तरह आलीशान नज़र आता है।

फ्रैगरंस

ख़ुशबूदार ऑयल्स और अरोमा डिफ़्यूज़र्स सर्दी और सीलन भरी बदबू को दूर करने के अच्छे विकल्प हैं। यदि आप पहले से ही किसी फ्रैगरंस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे बदल कर कुछ नया आज़माएं और फिर देखें आपके बाथरूम का माहौल किस तरह बदला-बदला सा लगता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…