24 घण्टे ऑनलाइन

अपने फेस के अनुसार करें मेकअप, लगेंगी खूबसूरत

चेहरे की सुन्दरता वेसे तो प्राकृतिक ही अच्छी लगती हैं। लेकिन आजकल चेहरे को खूबसूरत और अच्छा दिखाने के लिए मेकअप (Makeup) का सहारा लिया जाता हैं। लेकिन मेकअप तभी अच्छा लगता हैं जब वह चेहरे के अनुरूप हों। मेकअप जब चेहरे…

24GhanteOnline
September 20, 2025
3 min read
अपने फेस के अनुसार करें मेकअप, लगेंगी खूबसूरत

चेहरे की सुन्दरता वेसे तो प्राकृतिक ही अच्छी लगती हैं। लेकिन आजकल चेहरे को खूबसूरत और अच्छा दिखाने के लिए मेकअप (Makeup) का सहारा लिया जाता हैं। लेकिन मेकअप तभी अच्छा लगता हैं जब वह चेहरे के अनुरूप हों। मेकअप जब चेहरे के अनुरूप होता हैं तो चेहरे का निखार बहुत अच्छे से आता हैं। इसलिए जब भी मेकअप (Makeup)  करें अपने चेहरे के शेप के अनुसार करना चाहिए। इसलिए आज हम लेकर आये हैं किस तरह मेकअप करें अपने चेहरे के मुताबिक।

* राउंड फेस :

अगर आपका चेहरा गोल है तो उसमें चिन कम उभरी हुई होती है। इस एरिया की सही ढंग से कंटूरिंग न की जाए तो चेहरा काफी बेजान नज़र आ सकता है। इसलिए इस तरह मेकअप करें कि चिन को उभारा जा सके। डार्क और लाइट दोनों तरह के शेड्स इस फेस शेप पर अच्छे लगते हैं। फोरहेड, चीक बोन्स और चिन एरिया पर स्किन से एक टोन हलका और जॉ लाइन पर स्किन से एक टोन डार्क फाउंडेशन चुनें। ऐसा करने से आपका चेहरा पतला नज़र आने लगेगा। ड्रमेटिक इफेक्ट के लिए डार्क आईशैडो लगाएं। फिनिशिंग टच मस्कारा से दें। अगर दोनों में से कुछ न लगाना चाहें तो सिर्फ आईलाइनर का इस्तेमाल करें। रेड या रेड बेस्ड कलर्स का चुनाव करें। हलके शेड्स से बचें।

makeup tips,beauty tips for face,face makeup tips,beauty tips for girls,beauty tips for women,face shape,beauty tips ,चेहरे,मेकअप

* ओवल फेस के लिए :

यह एक आइडियल फेस शेप है जिसमें लगभग सभी तरह के मेकअप ट्राई किए जा सकते हैं, लेकिन यह बेहतर रहेगा कि आप अपने होठ पर या आंखों पर जोर डालें लेकिन दोनों पर एक साथ नहीं। आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे सकते हैं या सॉफ्ट रंग लगा सकते हैं जैसे की हल्का गुलाबी, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू लेकिन डिफाइंड लुक के लिए नीचे काजल लगाए और ऊपर ऑयलाइनर। अपने होठों पर लगाने के लिए सॉफ्ट रंग जैसे कि रोज़ और बोल्ड रंग जैसे की चेरी चुनें। इनको और हाईलाइट करने के लिए लिप लाइनर से लाइनिंग करें।

* लॉन्ग फेस :

ऐसे चेहरे वालों का फोरहेड चौड़ा होता है और जॉ लाइन भी बड़ी होती है। इसलिए इस स्थिति में फोरहेड के ऊपर और जॉ के दोनों सिरों में चीक्स के बेस से कंटूरिंग करना सही रहता है। इससे चेहरा आकर्षक दिखने लगता है। कॉपर, वाइन और डीप प्लम जैसे शेड्स इस फेस शेप पर ज्य़ादा फबते हैं। चेहरे से मेल खाते फाउंडेशन का चुनाव करें। पीच, बेज या पिंक शेड्स चीक्स पर अप्लाई करें। आंखों पर हेवी मेकअप अच्छा लगेगा। इसलिए डार्क शेड्स ही चुनें। ड्रेस के अनुसार ही लिप शेड का चुनाव करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…