24 घण्टे ऑनलाइन

चुने सही हेयर कलर, लगेंगी बेहद खूबसूरत

आजकल बालों में कलर (Hair Color) करने का चलन बहुत आम हो गया हैं। अपनी ख़ूबसूरती को बढ़ाने और आकर्षक दिखाने के लिए अपने बालों में कलर किया जाता हैं। आज के समय में इतने कलर आ गए हैं कि इनका चुनाव करने में बहुत असमंझस की…

24GhanteOnline
September 6, 2026
3 min read
चुने सही हेयर कलर, लगेंगी बेहद खूबसूरत

आजकल बालों में कलर (Hair Color) करने का चलन बहुत आम हो गया हैं। अपनी ख़ूबसूरती को बढ़ाने और आकर्षक दिखाने के लिए अपने बालों में कलर किया जाता हैं। आज के समय में इतने कलर आ गए हैं कि इनका चुनाव करने में बहुत असमंझस की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। कौनसा कलर आप पर सूट करेगा कौनसा नहीं, इसकी पहचान किये बिना कलर करवाने से बचें। नहीं तो आकर्षक दिखने के चक्कर में आप की ख़ूबसूरती पर दाग लगने का डर रहता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ टिप्स जिनसे आपको बालों को कलर (Hair Color)  चुनने में आसानी होगी।

* अपने बालों को कलर (Hair Color) कराते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की आपकी त्वचा की रंग कैसा है। क्योकि यह जरुरी नहीं है की आप पर हर तरह का कलर सूट करे। इतना ही नहीं अगर आप दूसरों को देख कर अपने लिए हेयर कलर का चुनाव करती हैं तो वो भी गलत होगा तो अच्छा होगा की आप अपनी त्वचा के रंग को ध्यान में रख कर ही अपने लिए हेयर कलर का चुनाव करें।

* यदि आपकी स्किन में पीलापन अधिक है तो काले रंग का इस्तेमाल न करे इससे आपकी स्किन का पीलापन बढ़ कर दिखाई देता है। जिनकी आँखों का रंग भूरा, हरा या हेजल होता है, उनके लिए हेयर कलर जैसे रेड और गोल्डन कलर ठीक होता है। जिनकी आँखे नीली या ग्रे होती है उनके बालों पर होल्ड या ऐश रंग अच्छा लगता है।

* अगर आप पर हरा, नारंगी, लाल, पीला रंग सूट करता हैं तो आप वार्म कलर का भी प्रयोग कर सकती हैं जैसे सुनहरा भूरा, स्ट्रॉबेरी बलोन्ड और सुनहरा बलोन्ड।

* अगर आप पर लकड़ी के कोयले जैसा ग्रे या बैगनी रंग अच्छा लगता हैं तो आप महोगनी, चॉकलेट ब्राउन और सेंड बलोन्ड रंगो का भी प्रयोग कर सकती हैं।

* वैसे अगर आप पर पाइन हरा, काला, नीला रंग सूट करता हैं तो आप ब्राउन, ऐश बलोन्ड, प्लैटिनम या बरगंडी रंगों का भी चुनाव कर सकते हैं।

* अगर आपकी त्वचा का रंग गहरा है तो आप अपने बालो के लिए काले रंग का भी प्रयोग कर सकती हैं। काले रंग क बाले भी बहुत पसंद किए जाते हैं और यह गहरे स्किन टोन के साथ बहुत अच्छे भी लगते है।

* अगर आप अपनी उम्र से कम दिखाना चाहती है तो आप ब्राउन हेयर कलर का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे ब्राउन कलर में भी आपको हल्का और गहरा दोनों ही रंग मिल सकते हैं और इसके दोनों ही शेड बहुत अच्छे होते हैं।

* यदि स्किन हल्के पीलेपन पर है तो बालों के लिए डार्क हेयर कलर ठीक रहेगा। लाइट हेयर कलर के इस्तेमाल करने से आपके बालों को नेचुरल लुक नहीं मिलेगा। यदि आपकी पिंक स्किन टोन है तो आप रेड और गोल्डन कलर से बचे। इस तरह के स्किन वाले लोग अपने हेयर कलर को ऐश टोन का उपयोग करना चाहिए। जिन लोगो की स्किन गोरी होती है उन पर किसी तरह का हेयर कलर सूट करता है।

* सुनहरा हेयर कलर काफी लोगो को सूट नही करते हैं लेकिन अगर आपकी त्वचा का रंग गोरा है तो आप इस रंग का चुनाव कर सकती है क्योकि गोरे रंग पर यह कलर बहुत अच्छा लगता हैं और यह कलर आपको एक अलग लुक भी देगा।

* जहां तक लाल रंग की बात है तो यह रंग आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें आपका रुप और ज्यादा निखर जाता हैं और आप दुसरो से अलग भी लगती हैं। वैसे इस रंग में भी आपको हल्का और गहरा दोनो ही शेड मिल जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…