चेहरे के अनुसार चुने हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक
खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए लोग अपने लुक पर काफी ध्यान देते हैं और इसे संवारने के लिए कई चीजों की मदद लेते हैं। ऐसे में आपके बालों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता हैं और इसके लिए लोग अलग-अलग हेयर स्टाइल…

खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए लोग अपने लुक पर काफी ध्यान देते हैं और इसे संवारने के लिए कई चीजों की मदद लेते हैं। ऐसे में आपके बालों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता हैं और इसके लिए लोग अलग-अलग हेयर स्टाइल (Hairstyle) करवाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि हेयर स्टाइल (Hairstyle) करवाते वक्त या फिर हेयर कट लेते वक्त हम दूसरों की नकल भी कर जाते हैं जो लुक बिगाड़ सकता हैं। वहीँ अगर अपने फेस शेप के अनुसार हेयरस्टाइल का चुनाव किया जाए, तो आपको परफेक्ट लुक मिल सकता हैं। आपको ऐसा हेयर कट करवाना चाहिए, जो आपके फेस शेप को कॉम्पलीमेंट करे। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि आपके चहरे पर कौनसा हेयरस्टाइल (Hairstyle) बेस्ट रहेगा। आइये जानते हैं इसके बारे में...
ओवल फेस के लिए हेयर कट
अगर आपका फेस शेप ओवल है तो यकीन मानिए कि आप बहुत अधिक लकी हैं। दरअसल, यह एक ऐसा फेस शेप है, जिस पर कई तरह के हेयरस्टाइल्स और हेयर कट्स को ट्राई किया जा सकता है। ओवल फेस शेप पर लगभग हर तरह का हेयर कट जंचता है। ओवल फेस की महिलाएं जो शॉर्ट हेयर रखना पसंद करती हैं, वह ब्लंट बॉब हेयरकट या लॉब हेयरकट ट्राई कर सकती हैं। वहीं, अगर आप लॉन्ग हेयर लुक रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप मिनिमल लेयर्स लुक रख सकती हैं।
हार्ट शेप के लिए हेयर कट
हार्ट शेप फेस माथे की तरफ से चौड़ा रहता है जबकि जबड़े की तरफ संकरा हो जाता है। इस चेहरे पर ऐसे बाल रखें जो कंधे से थोड़े ऊपर हों। नीचे की तरफ इनमें थोड़ा बाउंस और कर्ल्स दे दें। जबड़े की तरफ से पतला चेहरा, बालों की इस स्टाइल से भरा-भरा लगेगा।
स्क्वेयर फेस के लिए हेयर कट
अगर आपका फेस शेप स्क्वेयर है तो इसका अर्थ है कि आपकी जॉलाइन बेहद शॉर्प है और ऐसे में आपको ऐसे हेयर कट्स को चुनना चाहिए, जो उसे एक सॉफ्ट लुक दें। आपको ऐसे ब्लंट कट से बचना चाहिए, जो जॉलाइन पर खत्म हो, क्योंकि ऐसे हेयरकट आपकी जॉलाइन को और भी अधिक शॉर्प दिखाते हैं। साथ ही आपका फेस अधिक स्क्वेयर नजर आता है। आप हेयरकट में लेयर्स का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसके अलावा, एमेट्रिकल बैंग्स कट भी स्केवयर फेस पर काफी अच्छा लगता है।
लॉन्ग फेस के लिए हेयर कट
लॉन्ग फेस तकरीबन ओवल फेस की तरह ही होता है। लेकिन लंबाई के मामले में ये थोड़ा ज्यादा होता है, जिस वजह से जॉ लाइन के पास से ऐसा चेहरा पतला नजर आता है। इसलिए हेयर स्टाइल (Hairstyle) ऐसी बनाएं और हेयर कट ऐसा चुनें जो ऊपर से प्लेन हो लेकिन जॉ लाइन के पास आते आते थोड़ी भरी हुई नजर आए।
राउंड फेस के लिए हेयर कट
राउंड फेस शेप की महिलाओं को ऐसे हेयर कट का चयन करना चाहिए, जो उनकी जॉलाइन के थोड़ा लम्बा होने का भ्रम पैदा करें। इसके लिए आप लॉन्ग बॉब कट का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसके अलावा, साइड स्वेप्ट बैंग्स भी इस फेस शेप के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। वहीं अगर आप अपने फेस में एक स्ट्रक्चर एड करना चाहती हैं तो हेयर कट में लेयर्स का ऑप्शन भी चुन सकती हैं।
डायमंड शेप के लिए हेयर कट
डायमंड शेप चेहरा माथे की तरफ से और जॉ लाइन की तरफ से पतला होता है। जबकि बीच से यानि चीक बोन के पास से थोड़ा चौड़ा होता है। इस तरह का चेहरा काफी कम देखने को मिलता है। इस तरह के चेहरे पर कम लेंथ के बाल सूट करते हैं। शोल्डर या कॉलर बोन तक कटे बाल ऐसे चेहरे पर सबसे अच्छे लगते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
