चेहरे के शेप के अनुसार चुने चश्मे का फ्रेम, दिखेंगी कूल और स्टाइलिश
आज के समय में हर इंसान की पूरी कोशिश होती है कि वह फैशनेबल और स्टाइलिश दिख सकें। और इसके लिए वह हर उस चीज का चुनाव करता हैं जो उसे स्टाइलिश दिखाएँ। यहाँ तक की चश्मे की फ्रेम भी आजकल फैशन के हिसाब से चुनी जाती हैं। और…

आज के समय में हर इंसान की पूरी कोशिश होती है कि वह फैशनेबल और स्टाइलिश दिख सकें। और इसके लिए वह हर उस चीज का चुनाव करता हैं जो उसे स्टाइलिश दिखाएँ। यहाँ तक की चश्मे की फ्रेम भी आजकल फैशन के हिसाब से चुनी जाती हैं।
और सही भी हैं क्योंकि अगर चश्मे का चुनाव अपने चेहरे के हिसाब से ना किया जाए तो बहुत भद्दा लगता हैं। लेकिन दिक्कत आती है तब कि कौनसी फ्रेम (Glasses Frame) चुनी जाए तो हमारे चेहरे को सूट करें। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स जो आपके चेहरे की शेप के अनुसार बताएँगे आपको फ्रेम। क्योंकि चेहरे की शेप के अनुसार चुनी गई चश्में की फ्रेम (Glasses Frame) आपको स्टाइलिश बनाती है।
* राउंड शेप (गोल फेस)
इस तरह के फेस शेप में चेहरे की लम्बाई और चौड़ाई बराबर होती है। इस शेप के माथे पर ठुड्डी के किनारे गोल और सॉफ्ट एंगल्स होते है। रेक्टेंगुलर फ्रेम्स आपके फेस को काफी सूट करेंगे। ये फेस के सॉफ्ट फीचर्स को शार्प करके लुक को संतुलित करने का काम करते है जिससे चेहरा लम्बा और स्लिम दिखता है। रेक्टेंगुलर फ्रेम्स में ऐसे डिज़ाइन चुनें तो पतले हो और चीकबोन्स के ऊपर हो। आपके फ्रेम में brow bars भी हो के चेहरे को परफेक्ट लुक देने में मदद करते है। आप कलर्ड फ्रेम्स भी चुन सकते है।
* स्क्वायर शेप (चौकौर)
इस फेस शेप में फोरहेड, और जबड़ा स्ट्रांग होने के साथ साथ चौड़े होते है और दोनों की चौड़ाई लगभग एक समान होती है। इस शेप में बहुत शार्प लाइन्स होती है जिन्हे बैलेंस करने के लिए ओवल या राउंड शेप फ्रेम्स बेस्ट ऑप्शन है। अपने लिए ऐसे राउंड फ्रेम्स चुनें जिसकी चौड़ाई कम हो। ये चेरे के फीचर्स को सॉफ्ट करने में मदद करते है जिससे चेहरा लम्बा लगता है। ऐसे फ्रेम चुनें जिनकी साइड की डंडी फ्रेम के टॉप पर ही हो। इस तरह की फेस वालों को lowset temples वाले फ्रेम्स जिनमे नीचे की तरफ डिज़ाइन या प्रिंट हो उनसे बचना चाहिए।
* हार्ट शेप
इस शेप का माथा और चीकबोन्स चौड़े होते है और ठुड्डी तक आते आते चेहरा पतला हो जाता है। रेक्टेंगुलर, ओवल या राउंड आप किसी भी फ्रेम को चुन सकते है लेकिन एक बात ध्यान रखें की फ्रेम ऊपर की बजाए नीचे से चौड़ा होना चाहिए। ये आपके चेहरे के निचले हिस्से में चौड़ाई ऐड करके उसे बैलेंस करते है। साथ ही बहुत लाइट कलर के फ्रेम्स चुनें। ऊपर से अधिक चौड़े और कलर या डिज़ाइन वाले फ्रेम्स आपकी लुक को खराब कर सकते है।
* ओवल शेप
इस फेस शेप का माथा और jawline एक ही चौड़ाई के होते है। इस तरह के फेस की लम्बाई उसकी चौड़ाई से अधिक होती है। ये शेप काफी वर्सटाइल होता है और काफी संतुलित भी होता है। संतुलित होने के कारण लगभग हर तरह के फ्रेम इस फेस को सूती करते है। लेकिन फ्रेम खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की ये आपके फेस के ओवल शेप के बैलेंस को खराब न करें। ऐसे फ्रेम चुनें को फेस की चौड़ाई के बराबर या उससे अधिक चौड़े हो। oversized फ्रेम आप पर काफी सूट करेंगे। आप अलग अलग कलर टेक्सचर को ट्राई कर सकते है। लेकिन फ्रेम का कलर अपने complexion और हेयर कलर को देखकर ही डिसाइड करें। बहुत गहरे और पतले फ्रेमों से बचकर रहे ये आपके लुक को खराब कर सकते है।
* डायमंड शेप
इस फेस शेप का माथा और jawline पतली होती है जबकि इनके चीकबोन्स चौड़े और हाई होते है। ये फेस शेप बहुत रेयर देखने मिलता है। क्यूंकि आपका फेस ऊपर से काफी पतला होता है इसीलिए आपको ऐसे फ्रेम का चुनाव करना चाहिए जो आपकी आँखों की ओर ध्यान आकर्षित करें। और ऊपर के हिस्से में चौड़ाई ऐड करे। आप टॉप हैवी फ्रेम चुन सकते है। साथ ही सेमि-rimless, rimless, ओवल, राउंड फ्रेम भी ट्राई कर सकते है। आपके लिए कैट आई फ्रेम बेस्ट ऑप्शन है। बहुत पतले फ्रेम से दूर रहें ये लुक को खराब कर सकते है।
* लॉन्ग शेप
इस तरह के फेस शेप की चौड़ाई काफी कम होती है और लम्बाई अधिक। इस शेप में माथे और jawline की चौड़ाई लगभग बराबर ही होती है। जबकि ठुड्डी पॉइंटेड होती है। इनकी cheeklines की साइड्स स्ट्रैट होती है। अगर आपका चेहरा इस शेप का है तो आप ओवर साइज फ्रेम चुन सकते है। विशेषकर वे, जो आपके फेस से अधिक चौड़े है। बहुत अधिक छोटे और नैरो फ्रेम्स से बचकर रहे ये फेस की लम्बाई को अधिक बनाने का काम करेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
