24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे ईयरिंग्स खूबसूरती में लगेंगे चार चाँद

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वो सुन्दर दिखे लेकिन इसके लिए उसका गोरा होना जरूरी नहीं हैं। आपको खूबसूरत बनाती हैं आपकी चुनी हुई एक्सेसरीज जो कि आपके लुक को पर्फेक्ट बनाने में आपकी मदद करते है। आपकी सुन्दरता को बढाने में…

24GhanteOnline
July 12, 2025
2 min read
ऐसे ईयरिंग्स खूबसूरती में लगेंगे चार चाँद

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वो सुन्दर दिखे लेकिन इसके लिए उसका गोरा होना जरूरी नहीं हैं। आपको खूबसूरत बनाती हैं आपकी चुनी हुई एक्सेसरीज जो कि आपके लुक को पर्फेक्ट बनाने में आपकी मदद करते है। आपकी सुन्दरता को बढाने में ईयरिंग्स (Earrings) का बहुत बड़ा योगदान होता हैं जो कि आपके चेहरे को अलग तरह से प्रेजेंट करता हैं। लेकिन ये भी तभी संभव है जब ईयरिंग्स (Earrings) आपके चेहरे के अनुरूप हो। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपने चेहरे के अनुसार ईयरिंग्स का चुनाव करें।

* डायमंड शेप :

चीकबोन की तुलना में इनका सिर संकरा होता है। ऐसे चेहरे पर लंबे लटकने वाले ईयररिंग जंचते हैं। चौड़े शैंडिलियर भी इस तरह के चेहरे पर सूट करते हैं। जिससे से आपका लुक खुबसूरत लगे

* चौकोर शेप :

चौकोर चेहरे पर चौड़े और लंबे ईयररिंग्स पहनें । ऐसा कुछ भी ना पहनें जो चौकोर हो। आप ईयररिंग्स में चंकी स्टड्स भी चुन सकती है। इससे आपको अलग ही लुक मिलेगा।

* गोल शेप :

अगर आपका चेहरा गोल है तो आप लंबे ईयररिंग्स पहनें , जिससे की चेहरा थोड़ा लंबा लगें। ईयररिंग्स सलैक्ट करते समय यह जरूर ध्यान रखें कि ड्रॉप के पास हल्का सा ट्विस्ट हो, जिससे की आपको कम्पलीट लुक मिलेगी।

earrings according to face shape,fashion tips,fashion,fashion accessories ,चेहरे के हिसाब से यूं करें ईयरिंग्स का चुनाव,फैशन,फैशन टिप्स

* हार्ट शेप :

इस तरह के फेसकट में चिन पार्ट पतला होता है और गाल शार्प होते हैं। इस फेसकट की गर्ल्स को एलॉन्गेटिड कर्व्स या नीचे की ओर चौड़े इयरिंग्स चुनने चाहिए। डैंग्लर, टियरड्रॉप और झुमकियां आपके लिए बैस्ट च्वाइस हैं। ये डिजाइंस आपके फेस को बैलेंस लुक देंगे।

* लंबा शेप :

आपका चेहरा लंबा है और आप कुछ अलग दिखना चाहती है तो आप चंकी वाले स्टड्स या बटन्स और राउंड स्टड ईयररिंग्स ही चुनें।

* अंडाकार शेप :

अंडाकार चेहरे पर हर तरह के ईयररिंग्स सूट करते है। इसलिए आप कोई भी ईयररिंग्स पहन सकती है जैसे कि स्टड्स, शैंडलियर्स और ड्राप इयररिंग्स आदि।

Fashion Tips : आपकी खूबसूरती में लगेंगे चार चाँद अगर चुनेंगे चेहरे के अनुसार ईयरिंग्स

* स्केयर शेप :

चौकोर फेसकट में चिन के पास का हिस्सा थोड़ा चौड़ा होता है। इस तरह की जॉ लाइन के लिए डैंगलिंग इयरिंग्स सबसे सही च्वाइस है। इसके अलावा टीयर ड्रॉप और मीडियम साइज के जैम स्टोन से सजे सिल्वर या गोल्ड ईयरिंग्स भी आप पर सूट करेंगे। डैंग्लर इयरिंग्स चुनते समय उनकी शेप का खास ध्यान रखें। फ्लॉवर, सरक्यूलर और हार्ट शेप को चुनें। ये चिन बॉन को सॉफ्ट लुक देंगें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…