24 घण्टे ऑनलाइन

फेस के अनुसार चुने इयररिंग्स, दिखेंगी आकर्षक और खूबसूरत

महिलाओं का खूबसूरत दिखना उनकी इच्छा ही नहीं बल्कि उनका अधिकार हैं। और इस ख़ूबसूरती को पाने के लिए महिलाऐं साज-श्रृंगार करना पसंद करती हैं। उनके रूप को आकर्षक बनाने में इयररिंग्स (Earrings) का बड़ा योगदान होता हैं। अधिकतर…

24GhanteOnline
January 5, 2026
3 min read
फेस के अनुसार चुने इयररिंग्स, दिखेंगी आकर्षक और खूबसूरत

महिलाओं का खूबसूरत दिखना उनकी इच्छा ही नहीं बल्कि उनका अधिकार हैं। और इस ख़ूबसूरती को पाने के लिए महिलाऐं साज-श्रृंगार करना पसंद करती हैं। उनके रूप को आकर्षक बनाने में इयररिंग्स (Earrings) का बड़ा योगदान होता हैं। अधिकतर महिलाएं इयररिंग्स को उनके रंग, प्रकार और स्टाइल के आधार पर चुनती हैं। जो कि बिल्कुल गलत हैं। क्योंकि इयररिंग्स का चुनाव अगर चेहरे के बनावट के हिसाब से किया जाए तो यह आपको ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत दर्शाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इयररिंग्स से जुडी जानकारी जी बताएगी की किस चेहरे के हिसाब से कौनसी इयररिंग्स ख़ूबसूरती लाएगी।
* राउंड/ गोलकार चेहरा

गोला चेहरे की महिलाओं को ऐसे इयररिंग्स पहनने चाहिए जिनसे उनका चेहरा अधिक भरा हुआ न लगे। कम लम्बाई वाले ड्राप इयररिंग्स और जियोमेट्रिक शेप के इयररिंग्स गोल चेहरे की महिलाओं पर अधिक जंचते है। गोल चेहरे वाले को गोलाकार डिस्क इयररिंग्स नहीं पहनने चाहिए, इनसे चेहरा अधिक भरा हुआ लगता है।

चेहरे की बनावट के हिसाब से चूज करें ईयररिंग्स - choose-earrings -according-to-face-shape - Nari Punjab Kesari

* ओवल/ अंडाकार चेहरा

अगर आपका माथा व ठोड़ी दोनों समान रूप से चौड़े है, तो आपका चेहरा अभिनेत्री कटरीना कैफ के जैसा ओवल आकार का है। इस चेहरे पर हर तरह के इयररिंग्स सुन्दर लगते है, जैसे डैंगलर्स, हुप्स, चैण्डेलयर और स्टड इयररिंग्स इत्यादि। लेकिन इस चेहरे पर अधिक लम्बे इयररिंग्स आकर्षक नहीं लगते, इसलिए ऐसे इयररिंग्स को नजरअंदाज करें।

earring,face shape,fashion tips,latest fashion tips,earring fashion,fashion for girls,fashion tips for girls,fashion tips women,fashion tips for women ,फैशन,फैशन टिप्स,इयररिंग्स से जुड़े फैशन टिप्स

* चौकोर/स्क्वायर चेहरा

अगर आपके चेहरा,माथा और जैवलिन एक समान है, तो आप चौकोर चेहरे की मालकिन है। चौकोर चेहरे पर गोल और टियर ड्राप इयररिंग्स अधिक शोभा देते हैं। चौकोर चेहरे पर बड़े स्टोन्स वाले इयररिंग्स की जगह छोटे छोटे स्टोन्स से जड़े इयररिंग्स उपयुक्त रहते हैं।

* दिल के आकार का चेहरा

हार्ट यानी दिल के आकार के चेहरे के लिए हमेशा लम्बी लाइनों और घुमावदार यानि कर्व्स वाले इयररिंग्स चुनें। ऐसे इयररिंग्स हार्ट शेप्ड चेहरे को सुन्दर और संतुलित दिखाते हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का चेहरा इसी श्रेणी में आता है। ट्राइएंगुलर, ओवल और गोलाकार आकर के इयररिंग्स भी ऐसे चेहरे पर सुन्दर लगते है, ख़ासकर जिनका निचला भाग फैला हुआ और चौड़ा हो।

Fashion trends earrings according to face shape 26207 Fashion Tips : आपकी  खूबसूरती में लगेंगे चार चाँद अगर चुनेंगे चेहरे के अनुसार ईयरिंग्स -  lifeberrys.com हिंदी

* डायमंड आकार का चेहरा

डायमंड आकार के चेहरे पर लम्बे और कर्व्स वाले इयररिंग्स अच्छे लगते हैं। अधिक स्टोन वाले और हूप इयररिंग्स भी इस तरह के चेहरे पर काफी जंचते हैं। अगर आपका चेहरा भी डायमंड शेप का है, तो लम्बे इयररिंग्स न पहनें। ईयर कफ भी डायमंड शेप के चेहरे पर अत्यंत ख़ूबसूरत लगेंगे, इन्हें भी आप ट्राई कर सकती हैं।

* लम्बा चेहरा

लम्बे चेहरे पर कभी भी लम्बी लाइन्स वाले इयररिंग्स न पहने, बल्कि ऐसे चेहरे पर छोटे स्टड या ड्राप इयररिंग्स अधिक जंचते है। ऐसे इयररिंग्स से चेहरा चौड़ा लगता है और एक अलग लुक आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…