इस चुने अपने लिए बिंदी, लुक में लग जाएंगे चार-चांद
भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में बिंदी (Bindi) का बहुत महत्व है। बिंदी महिलाओं के चेहरे की ख़ूबसूरती बढ़ाती है और नैन-नक्श को भी उभारती है। साड़ी हो या सलवार-कमीज़ या फिर कोई भी भारतीय परिधान, बिंदी महिलाओं के लुक को कम्प्लीट…

भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में बिंदी (Bindi) का बहुत महत्व है। बिंदी महिलाओं के चेहरे की ख़ूबसूरती बढ़ाती है और नैन-नक्श को भी उभारती है। साड़ी हो या सलवार-कमीज़ या फिर कोई भी भारतीय परिधान, बिंदी महिलाओं के लुक को कम्प्लीट करती है।
लेकिन बिंदी का चुनाव यदि सही न हो तो आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है। इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद ज़रूरी है कि आपके चेहरे पर कैसी बिंदी सूट करेगी। अपने चेहरे के शेप के अनुसार कैसे चुनें माथे की बिंदी(Bindi) ? आइए, हम आपको बताते हैं।
डायमंड शेप फेस
डायमंड शेप फेस यानि छोटा माथा और चौड़ा जॉलाइन। इस तरह के चेहरे पर नुकीले किनारे की बिंदी (Bindi) के अलावा और किसी भी तरह के शेप की बिंदी जचती है। आपका चेहरा भी डायमंड शेप का है तो आप जिस शेप की बिंदी चाहे लगा सकती हैं।
स्क्वेयर फेस (चौकोर चेहरा)
यदि आपका चेहरा स्क्वेयर यानी चौकोर है, तो बहुत बड़ी बिंदी (Bindi) न लगाएं। आपके चेहरे पर छोटी या मीडियम साइज़ की बिंदी अच्छी लगेगी। ऐसी बिंदी आपके चेहरे को परफेक्ट लुक देगी। आप गोल, अंडाकार या वी शेप की बिंदी लगा सकती हैं। ज़्यादा पतली या लंबी बिंदी न लगाएं। ये आपके चेहरे पर सूट नहीं करेगी।
ओवल शेप चेहरे के लिए
अगर आपका फोरहेड और चिन एक ही अनुपात में हो और गाल उभरे हुए हो, आप पर हर तरह की बिंदी जचेगी। लेकिन लंबी बिंदी ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
हार्ट शेप
अगर आपके चेहरे की बनावट हार्ट शेप में है यानी आपका माथा और चीकबोन्स थोड़े चौड़े हैं और गाल उभरे हुए हैं तो आपके ऊपर छोटी और गोल बिंदी ज़रा भी नहीं जंचेगी। आपको बड़ी बिंदी लगानी चाहिए। बेहतर होगा कि आप बॉर्डर वाली बड़ी बिंदी लगाएं
स्क्वेयर शेप चेहरे के लिए
अगर आपका माथा, गालों की हड्डियां और जबड़े की चौड़ाई सब एक बराबर हो, तो इसका मतलब है आपका चेहरा रेक्टेंगल शेप का हैं। ऐसे चेहरे पर गोल व V शेप वाली बिंदी बहुत अच्छी लगती है। स्क्वेयर शेप चेहरे पर ज्योमेट्रिकल डिज़ाइन की बिंदी नहीं फबती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
