24 घण्टे ऑनलाइन

पेट की इस समस्या में फायदेमंद है चिरौंजी

चिरौंजी (Chironji) को हम हलवा, खीर और भी कई मीठे व्यंजनों में सूखे मेवे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। चिरौंजी के दाने छोटे-छोटे दाल की तरह होते हैं। ये मेवा प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है। चिरौंजी में प्रोटीन की भी…

24GhanteOnline
February 12, 2026
2 min read

चिरौंजी (Chironji) को हम हलवा, खीर और भी कई मीठे व्यंजनों में सूखे मेवे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। चिरौंजी के दाने छोटे-छोटे दाल की तरह होते हैं। ये मेवा प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है। चिरौंजी में प्रोटीन की भी पर्याप्त मात्रा होती है। बहुत कम लोगों को चिरौंजी के लाभ के बारे में पता होगा।

चिरौंजी (Chironji) आपको कब्ज की समस्या में लाभ पहुंचाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है ये आपके पेट को ठंडक पहुंचाती है। चिरौंजी का सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। चिरौंजी के सेवन से शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। आइए जानते हैं कि कैसे चिरौंजी के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

चिरौंजी (Chironji) के सेवन से पाचनतंत्र में जमा गंदगी साफ होती है। चिरौंजी आंतों की आंतरिक परत को चिकनाहट देकर उसकी मरम्मत का काम करती है। इससे हमें कब्ज, मरोड़ की समस्या में आराम मिलता है और पेट सही से साफ होता है। आप चिरौंजी के तेल में खिचड़ी, दलिया आदि बना कर खा सकते हैं या सूखे मेवे की तरह भी डाल सकते हैं।

चिरौंजी (Chironji) शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी सहायक है। अगर किसी को शारीरिक कमजोरी है, तो उसे चिरौंजी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इसमें विटामिन पाए जाते हैं। चिरौंजी के पाउडर को दूध में मिलाकर लिया जा सकता है।

लेकिन चिरौंजी का सेवन पूरी जानकारी होने के बाद ही करना चाहिए। मधुमेह के रोगियों को चिरौंजी का सेवन कम करना चाहिए। जिन लोगों का पाचनतंत्र कमजोर हो उन्हें चिरौंजी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। चिरौंजी में पाए जाने वाले तत्व बहुत लाभ पहुंचाते हैं लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं कर चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…