नीतीश कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री... चिराग पासवान के अचानक बदल गए सुर
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बीते कुछ दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में चिराग ने इस बात पर दुख जाहिर कर…
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बीते कुछ दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में चिराग ने इस बात पर दुख जाहिर कर दिया था कि उन्हें दुख है कि वह ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जहां पर अपराध बेकाबू हो गया है। हालांकि, अब चिराग पासवान के सुर अचानक से बदल गए हैं। चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अब कहा है कि बिहार में चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे।
बिहार के हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने पीएम मोदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। चिराग ने सोमवार को कहा- ‘‘मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री के प्रति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में (बिहार में) चुनाव लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।’’
बीते कुछ समय से चिराग पासवान (Chirag Paswan) बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर लगातार हमलावर थे। चिराग ने प्रशासन पर अपराधियों के आगे नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। चिराग ने कहा था- "मैं सरकार से समय रहते कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं।"
बिहार में विधानसभा चुनाव करीब है और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू भी कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संभावित हैं। किसी भी दल को जीत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। बिहार चुनाव में इस बार मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
