24 घण्टे ऑनलाइन

इस चीज से मिलेगा खूबसूरत चेहरा, ऐसे करें इस्तेमाल

बेदाग़ और निखरी त्वचा के लिए आपने नींबू, खीरे, आलू, बेसन, एलोवेरा और हल्दी के इस्तेमाल के बारे में ज़रूर सुना होगा और आज़माया भी होगा। इसमें कोई शक़ नहीं कि ये सभी चीज़ें चेहरे पर इंस्टेंट रौनक लाती हैं, लेकिन क्या आपने…

24GhanteOnline
February 7, 2025
2 min read

बेदाग़ और निखरी त्वचा के लिए आपने नींबू, खीरे, आलू, बेसन, एलोवेरा और हल्दी के इस्तेमाल के बारे में ज़रूर सुना होगा और आज़माया भी होगा। इसमें कोई शक़ नहीं कि ये सभी चीज़ें चेहरे पर इंस्टेंट रौनक लाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी चारकोल (Charcoal) के फायदों के बारे में सुना है?

चारकोल (Charcoal) का नाम सुनते ही आपके दिमाग़ में ज़रूर ये आया होगा कि ये काली और गंदगी फैलाने वाली ये चीज़ आपको खूबसूरती कैसे दे सकती है। हैरानी की बात जरूरत है, लेकिन ये सच भी है कि चारकोल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल करना होगा। ये आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगा। इसके अलावा ये फेस मास्क और फेस वॉश के तौर पर भी मार्केट में उपलब्ध होता है।

जानें Charcoal के फायदे



  1. अगर आपको पिंपल या ब्लैकहेडस की शिकायत रहती है, तो इन सभी परेशानियों से ये झट से राहत दिलाएगा। इसके लिए आप चारकोल का फेस पैक या फेसवॉश दोनों में इस्तेमाल कर सकती हैं।

  2. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर झुर्रियों की परेशानी कभी नहीं आएगी क्योंकि ये इससे इस्तेमाल से स्किन का कसाव बना रहता है।

  3. ये आपके चेहरे में छिपी ज़िद्दी से ज़िद्दी गंदगी को बाहर निकालता है और गहराई से इसकी सफाई करता है। इसके इस्तेमाल से आपको मुलायम और निखरी त्वचा मिलती है।

  4. कई लोगों के चेहरे पर पोर्स खुल जाते हैं और साफ तौर पर नज़र आने लगते हैं। ये देखने में अच्छे नहीं लगते। इसके लिए आप चारकोल फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये गंदगी निकालकर खुले पोर्स को बंद करता है।

  5. अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो चारकोल मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन में ज्यादा सीबम प्रोडक्शन को भी रोकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…