आज बनाएं चने और पनीर का कबाब, स्वाद भी सेहत भी
अगर आप वही रोजाना नाश्ता करते करते बोर हो गए हैं और तेल देखते ही खाने की इच्छा भर गई है तो ये रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। हम आपको बिना ज्यादा तेल घी का इस्तेमाल किए हुए एक ऐसी डिश बताएंगे जो आपकी सेहत का ख्याल…
अगर आप वही रोजाना नाश्ता करते करते बोर हो गए हैं और तेल देखते ही खाने की इच्छा भर गई है तो ये रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। हम आपको बिना ज्यादा तेल घी का इस्तेमाल किए हुए एक ऐसी डिश बताएंगे जो आपकी सेहत का ख्याल रखेगी।
इस डिश का नाम है चने और पनीर के कबाब (Chana and paneer kebabs) । चने में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है तो वहीं पनीर बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है। यानी कि जब इन दोनों चीजों को मिलाकर आप खाएंगे तो ये न केवल स्वाद में जबरदस्त होंगे बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।
चने और पनीर के कबाब की रेसिपी
- काले चना- रात भर भिगोकर उबाल लें
- पनीर
- प्याज
- हरी मिर्च
- अदरक
- नमक
- धनिया
बनाने की विधि-
सबसे पहले चने को रातभर भिगो दें। सुबह होते ही चने को कूकर में पलट दें। कूकर में थोड़ा पानी और नमक डालकर बंद करें और सीटी लगाएं। 5-6 सीटी लगाने के बाद चना उबल जाएगा। सीटी निकलने के बाद चने को ठंडा होने के लिए रख दें। चने के ठंडा होते ही उसे मिक्सी में पीस लें।
अब दूसरी तरफ कढ़ाई में एक दो चम्मच रिफाइंड डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें कटा हुआ प्याज डालें। इसके बाद महीन कटी अदरक, हरी मिर्च डालें और हॉफ फ्राई करें। जब से हल्का भुन जाए तो इसमें पिसा हुआ चने का पेस्ट और थोड़ा सा पनीर हाथ से मैश करके डालें। अब ऊपर से धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डालें। करीब 5 मिनट तक भूने और गैस बंद कर दें।
जब से मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसकी हाथ से छोटी-छोटी लोई बनाएं। लोई को हथेली की सहायता से बीच से दबाएं। अब तवे पर बहुत थोड़ा रिफाइंड डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें लोई डालें और दोनों तरफ से धीमी आंच पर सेंके।
सारी लोइयों को इसी तरह से सेंके। जब दोनों तरफ से सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें। अब आपके चने और पनीर के कबाव एक दम तैयार हैं। इसके ऊपर आप नींबू का रस डालकर भी सर्व कर सकते हैं टेस्ट में बहेतरीन होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
