24 घण्टे ऑनलाइन

टूटी चीजों से करें घर की सजावट, यहां से लें आईडिया

कुछ चीजें टूट जाती हैं तो हमेशा कचरे के डिब्बे के हवाले ही होती हैं । लेकिन आप चाहे तो थोड़ी सूझबूझ से इनका अनोखा इस्तेमाल कर सकती है । ऐसा करने पर देखने वाला यह बिल्कुल नहीं कह पाएगा कि आपने किसी को टूटी चीज से इन्हें…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read
टूटी चीजों से करें घर की सजावट, यहां से लें आईडिया

कुछ चीजें टूट जाती हैं तो हमेशा कचरे के डिब्बे के हवाले ही होती हैं । लेकिन आप चाहे तो थोड़ी सूझबूझ से इनका अनोखा इस्तेमाल कर सकती है । ऐसा करने पर देखने वाला यह बिल्कुल नहीं कह पाएगा कि आपने किसी को टूटी चीज से इन्हें बनाया है । आइए जानते हैं किन चीजों के टूटने पर उनका कैसे उपयोग करके घर की सजावट (Home Decoration) में उन्हें काम में लिया जा सकता है ।

टूटा ग्लोब

टूटा ग्लोब तो आपको किसी काम का कभी नहीं लगा होगा , लेकिन आप चाहें तो इसे फ्लावर पॉट में बदल सकती हैं । इसमें ड्राई फ्लावर या नकली फूल लगाएंगे तो बेहतर होगा । ये लंबे समय तक चलेगा।

टूटी प्लेट्स

प्लास्टिक की प्लेट टूट गई है या चटक गयी है तो आप उनसे क्यारियों की सुंदर लाइन बना सकते हैं। यह आप के बगीचे को नया लुक देगी । इसके अलावा चाहे तो इसने गमले के चारों और भी लगाएं।


use of broken things,house decoration,home decor,decoration with broken things,household tips ,इन्हें फेंकने से पहले सोचें, हाउसहोल्ड थिंग्स, होम डेकोर

पुरानी सीढ़ी

लकड़ी की पुरानी सीढ़ी आपको भले ही काम की ना लग रही हो ,लेकिन यह बड़े काम की है। इसलिए आप रैक के तौर पर काम में ले सकते हैं ।इसे दीवार के सहारे टिका कर रखें ।और इसके ऊपर किताबें, फ्लावर पॉट, फोटो जो चाहे रखें।

साइकिल की रिम

आपके बच्चों की पुरानी साइकिल किसी कोने में पड़ी धूल खा रही है ,तो इस साइकिल के पहिए के ट्यूब और टायर निकालकर रिम अलग कर ले। इस पर छोटे-छोटे हुक लटका दें , अब इन पर बर्तन टांगे या सजावट की कोई चीज।

टूटी कुर्सियां

लकड़ी की कुर्सी टूट गई है तो इनसे शानदार हैंगर बनाए जा सकते हैं ।सबसे पहले कुर्सी के ऊपर वाले हिस्से को अलग कर लें। इसमें हैंगर जैसे हुक लगाएं और अलमारी में टांगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…