24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट रखता है मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त

अक्सर यह कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता (Breakfast) दिन का सबसे महत्त्वपूर्ण भोजन है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी रात नींद लेने और 12 घंटे या इस से अधिक समय तक बिना भोजन के रहने के बाद जब आप का शरीर पोषण कि आवश्यकता होती है,…

24GhanteOnline
February 21, 2026
2 min read

अक्सर यह कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता (Breakfast) दिन का सबसे महत्त्वपूर्ण भोजन है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी रात नींद लेने और 12 घंटे या इस से अधिक समय तक बिना भोजन के रहने के बाद जब आप का शरीर पोषण कि आवश्यकता होती है, तो उस की आपूर्ति सुबह का नाश्ता ही करता है।

पूरे दिन में अगर किसी वक्त का खाना आपके शरीर को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है तो वह ‘सुबह का नाश्ता’ है। माना यह जाता है कि भले आप दिन या रात को कम खाएं लेकिन सुबह नाश्ता आप भरपूर करें, इससे पूरे दिन शरीर को उर्जा मिलती है तथा आपका मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है।

आइये जानते हैं सुबह का नाश्ता (Breakfast) कैसा हो जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो...

# दिन का यह पहला भोजन कैल्सियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी जैसे जरूरी पोषक तत्त्वों से भरपूर होना चाहिए। अपने आहार में घी, मक्खन और चीनी के नियमित सेवन के स्थान पर स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को अपनाना बीमारी मुक्त जीवन की कुंजी है।

# नाश्ते में कुछ भीगे हुए बादाम व सूखे मेवे खाना भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। नाश्ते को लेकर हाल ही में किए गए शोध उजागर करते हैं कि जो औरतें सुबह के नाश्ते में अनाज से बनी चीजें जैसे कोर्नफ्लेक, गेहूँ फ्लेक, दलिया आदि लेतीं हैं उन्हें वजन बढ़ने जैसी परेशानियाँ नहीं होती।

# स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आप को सुबह के नाश्ते में अतिरिक्त मीठे को कम करने और चीनीयुक्त चीजों को उच्च फाइबर वाले और कम मीठे पदार्थों से बदलने की आवश्यकता होती है। मीठे के शौकीन एक सुरक्षित विकल्प के रूप में चीनी के विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं, जो मधुमेह, मोटापे और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीडि़त लोगों के लिए भी आदर्श हैं।

# पेय पदार्थों में जूस पीना जरूर सेहतमंद है, लेकिन दससे बेहतर होगा अगर आप ताजे फलों को काटकर खाएं। इसमें शर्करा और कैलोरी उतनी अधिक नहीं होगी और आप प्राकृतिक रूप से इसका लाभ उठा सकेंगे।

# अगर आप बेकरी की बनी चीजें जैसे पाव, कप केक या ऐसी अन्य चीजें नाश्ते में खाने के आदि हैं, तो इनकी जगह होलग्रेन ब्रेड यानि आटे की ब्रेड आपके लिए फायदेमंद होगी।

# नाश्ते में रोटी या पराठे के साथ अचार और मक्खन खाने की आदत है, तो यह आपके लिए हानिकारक है। इसके बजाए हरी मिर्च को हल्का सा तलकर खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…