24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ पहुंचीं मैरीकॉम, बोलीं- सीएम योगी ने बनाया बेहतरीन माहौल अब मेडल लाना प्रदेश के युवाओं की जिम्मेदारी

महाकुम्भ नगर। क्रीड़ा भारती और टीवाईसी द्वारा आयोजित 'खेल महाकुम्भ' के 7वें दिन बुधवार को इंटरनेशनल बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) भी सम्मिलित हुईं। खेल संवाद संगम के संवाद सत्र में चर्चा करते हुये पूर्व राज्यसभा सांसद और…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। क्रीड़ा भारती और टीवाईसी द्वारा आयोजित 'खेल महाकुम्भ' के 7वें दिन बुधवार को इंटरनेशनल बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) भी सम्मिलित हुईं। खेल संवाद संगम के संवाद सत्र में चर्चा करते हुये पूर्व राज्यसभा सांसद और कई बार विश्व विजेता रहीं महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा कि योगी जी नें उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को बहुत सपोर्ट किया है, अब मेंडल लाने की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों की है।

क्रिकेट की तरह बाकी खेलों को भी लोकप्रियता मिलनी चाहिए


मैरीकॉम  (Mary Kom) ने कहा, "मैं बचपन में हर खेल खेलती थी, तब मुझे बॉक्सिंग के बारे में पता ही नहीं था। अभाव में बचपन बीता, सिर्फ चावल खाकर बचपन बीता, लेकिन खेल के प्रति जुनून जारी रहा। बॉक्सिंग का अभ्यास बाद में जब शुरू हुआ तो ठान लिया कि टॉप तक जाना है। युवा खिलाड़ियों से भी कहना चाहती हूं कि जो भी करो बस एक जगह फोकस करके पूरा मन लगाकर काम करो, अपने मन को मजबूत रखो, अनुशासन में रहो और जुनून जिंदा रखो, जीत तुम्हारी होगी।"

उन्होंने (Mary Kom) कहा, "क्रिकेट की तरह बाकी खेलों को भी लोकप्रियता मिलनी चाहिए। 30 से ज्यादा देशों के साथ खेल कर मैं वर्ल्ड चैंपियन रही, उसके बाद भी महिला बॉक्सिंग को इतनी बड़ी पहचान नहीं मिल पाई, इसका मलाल है।"

वो बोलीं, "शादी और बच्चे होने के बाद मैं सिर्फ और बेहतर करने की सोच और मेडल की भूख की वजह से वापस और मजबूती के साथ बॉक्सिंग में आई।"

आर्चरी में युवा सितारे चमके, 4 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड


खेल महाकुम्भ में 70 मीटर रेंज की तीरंदाजी प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपने अचूक निशाने का प्रदर्शन करते हुये गोल्ड मैडल अपने नाम किया। सीनियर ब्वॉयज में मथुरा के ईशु सिंह, सीनियर गर्ल्स में शामली की राखी, जूनियर ब्वॉयज में कानपुर के हरी शुक्ला, जूनियर गर्ल्स में गाजीपुर की खुशी श्रीवास्तव ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका में विशाल और राजाबाबू और इंटरनेशनल कोच विश्वास मौजूद रहे। गुरुवार को प्रदेश के खेल मंत्री कार्यक्रम का समापन करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ओडिशा से बीजेपी सांसद सुकांता कुमार पाणिग्रहि और पतंजलि के संपर्क प्रमुख बजरंग देव जी मौजूद रहे। इसके साथ ही क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद सिंह, क्षेत्रीय संयोजक रजत दीक्षित, काशी प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, काशी प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल समेत क्रीड़ा भारती के तमाम पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…